{"_id":"5707f2034f1c1bc86fc8111d","slug":"over-the-construction-period-but-road-unfinished","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण अवधि खत्म, फिर भी अधूरी करोड़ों की सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माण अवधि खत्म, फिर भी अधूरी करोड़ों की सड़क
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Fri, 08 Apr 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर में इस तरह निर्माण पूरा होने की बाट जोह रहीं सड़के।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़कों के निर्माण में लापरवाही की वजह से आम लोगों को आवागमन की सुविधा नहीं मिल पा रही है। करोड़ों की लागत से होने वाले निर्माण की समयावधि पूरी हो गई है, लेकिन जिम्मेदार सड़कों को पूरा कराने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
करीब 17 करोड़ की लागत से बनने वाली 19 सड़कों का निर्माण कहीं 10 तो कहीं 15 फीसदी हो पाया है। एक दो सड़कों का काम ही 40 फीसदी पूरा हुआ है। यह हाल तब है, जब निर्माण के लिए धनराशि अवमुक्त कर दी गई, लेकिन विभागीय अफसरों व ठेकेदारों की मनमानी के चलते काम पूरा नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
इस लापरवाही का खामियाजा 100 से ज्यादा गांवों के 20 हजार से अधिक लोगों को उठाना पड़ रहा है। 16 करोड़ 21 लाख 40 हजार रुपये की लागत वाली इन परियोजनाओं को मार्च 2016 तक पूरा हो जाना चाहिए था।
विज्ञापन
विभागीय जानकारी के मुताबिक प्रांतीय खंड से त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत घुरहूपुर चौहान बस्ती से प्रधानमंत्री मार्ग तक पांच किमी के निर्माण के लिए दो करोड़ 44 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त की गई।
पकड़ी भोजपुर से टिकरा संपर्क मार्ग डेढ़ किमी के लिए 54 लाख रुपये दिए गए। 51 लाख रुपये की लागत से डेढ़ किमी लंबे खानशाहपुर दुलार गोशाई का पूरा संपर्क मार्ग का निर्माण होना है।
एक करोड़ 14 लाख रुपये से ढाई किमी लंबे चितवई खरिकहिया मार्ग, 80 लाख से दो किमी लंबे जैनुद्दीनपुर बैरमपुर संपर्क मार्ग, 56 लाख से डेढ़ किमी मेड़ी सुल्तानपुर से छोटी मेड़ी सुल्तानपुर संपर्क मार्ग, 69 लाख रुपये से डेढ़ किमी बनने वाला दुल्लापुर संपर्क मार्ग, 52 लाख रुपये से डेढ़ किमी रामनगर कर्री-दुधौरा संपर्क मार्ग, 75 लाख रुपये से दो किमी लंबा ढेलनउ खास संपर्क मार्ग, 72 लाख रुपये से दो किमी जमऊपुर अनुसूचित जाति बस्ती संपर्क मार्ग, 52 लाख रुपये से डेढ़ किमी लंबा चितौनी खास संपर्क मार्ग व 57 लाख रुपये से डेढ़ किमी लंबा समंथा खास संपर्क मार्ग का निर्माण होना हैै।
लोकनिर्माण विभाग निर्माण खंड से राज्य योजना के तहत एक करोड़ 64 लाख से साढ़े तीन किमी इंदईपुर मरौचा संपर्क मार्ग का निर्माण तो हुआ, लेकिन इस पर पुलिया का निर्माण अब तक नहीं हो सका है।
इससे इसका लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। निर्माण खंड से डॉ. राममनोहर लोहिया योजना से 77 लाख रुपये से दो किमी भारीडीहा-सिकंदरपुर संपर्क मार्ग, 72 लाख रुपये की डेढ़ किमी लंबा अमदही-भरौटी संपर्क मार्ग, 63 लाख रुपये से डेढ़ किमी इधना बड़ी इधना संपर्क मार्ग, 61 लाख से डेढ़ किमी औधना इस्माइलपुर संपर्क मार्ग बनना है।