फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Outrage over not making Baskhari first a purchasing center

बसखारी प्रथम को क्रय केंद्र न बनाने से आक्रोश

Sun, 14 Nov 2021 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Outrage over not making Baskhari first a purchasing center
बसखारी (अंबेडकरनगर)। क्षेत्र में धान क्रय केंद्रों का संचालन सुचारु रूप से न होने से किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल विभागीय अधिकारियों की ओर से बसखारी प्रथम को क्रय केंद्र न बनाने व बगल स्थित हरैया क्रय केंद्र को बिना संचालन के ही बंद कर देने से किसानों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। जबकि पूर्व में बसखारी प्रथम पर लघु एवं मध्यम किसानों की उपज की खरीद होती थी। अब केंद्रों का संचालन न होने से किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए दूरदराज के क्रय केंद्रों का चक्कर लगाने पर विवश होना पड़ रहा है। इससे काश्तकारों में आक्रोश है।
विज्ञापन

विकासखंड बसखारी में सिंहपुर, तरौली मुबारकपुर, तुरसमपुर तिल कारपुर, दौलतपुर हाजलपट्टी, बसहियां तथा किछौछा व हरैया में धान क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। क्रय केंद्रों पर धान खरीद का कार्य सुचारु रूप से शुरू भी नहीं हुआ कि उसके पहले ही हरैया क्रय केंद्र को बंद कर दिया गया। इसके अलावा बसखारी प्रथम क्रय केंद्र हमेशा से लघु एवं मध्यम किसानों के लिए मुफीद क्रय केंद्र साबित रहा है। लेकिन इस बार बसखारी प्रथम को धान क्रय केंद्र नहीं बनाया गया। ऐसे में किसानों की मुश्किलों दोगुनी हो गई हैं। जहां केंद्र स्थापित होने के चलते किसान अपनी उपज आसानी से बेच लेते थे, वहीं अब उन्हें अन्य समितियों की तरफ रुख करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। जिम्मेदारों की इस मनमानी को लेकर किसानों में आक्रोश है।
विज्ञापन

किसान अनिल वर्मा, अंजनी कुमार मिश्रा, राम बिहारी चौधरी, मंगला प्रसाद मिश्रा, चंद्र भूषण त्रिपाठी, रामकृपाल यादव, जगदीश मिश्र आदि का कहना है कि इस बार बसखारी प्रथम को क्रय केंद्र न बनाए जाने से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। यदि क्रय केंद्र स्थापित किया गया होता तो किसान अपनी उपज आसानी से यहां बेच सकते थे, लेकिन जिम्मेदारों की मनमानी किसानों पर भारी पड़ रही है। समितियों के चक्कर लगाने व तमाम समस्याओं से बचने के लिए किसान औने-पौने दाम में अपनी उपज बिचौलियों को बेचने को मजबूर हैं। एएमओ अवधेश कुमार वर्मा ने बताया कि तकनीकी समस्या के चलते हरैया क्रय केंद्र को बंद किया गया है। क्रय केंद्र बढ़ाने के लिए अधिकारियों से पत्राचार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed