फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Order to arrest CMO and present him in court

Ambedkar Nagar News: सीएमओ को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का आदेश

Fri, 18 Jul 2025 10:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
Order to arrest CMO and present him in court
अंबेडकरनगर। जिला उपभोक्ता फोरम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का आदेश पुलिस अधीक्षक को दिया है। यह आदेश कटेहरी की लीलावती के नसबंदी फेल होने के 2012 के मामले में क्षतिपूर्ति न देने पर सुनवाई करते हुए दिया गया है।
विज्ञापन

कटेहरी विकास खंड के लाखीपुर मिश्रौली की लीलावती ने पांच मार्च 2010 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटेहरी में नसबंदी कराई थी। नसबंदी असफल होने के कारण चार अगस्त 2012 को उन्हें एक पुत्री को जन्म दिया था। इस दौरान वह कई बार सरकारी अस्पतालों में जांच भी कराती रहीं। लीलावती ने सीएमओ अंबेडकरनगर के खिलाफ जिला उपभोक्ता फोरम में वाद दाखिल किया था। 28 दिसंबर 2013 को लोक अदालत में तत्कालीन मुख्य चिकित्साधिकारी ने क्षतिपूर्ति देने की सहमति दी लेकिन बार-बार सीएमओ कार्यालय जाने के बावजूद क्षतिपूर्ति नहीं मिली थी। इस पर लीलावती ने फिर से न्यायालय का रुख किया था।
विज्ञापन

न्यायालय ने सीएमओ को कई बार उपस्थित होने के लिए वारंट जारी किया, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुए थे। इस पर जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष फोरम के अध्यक्ष दयाराम ने सीएमओ के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी किया था। अकबरपुर कोतवाली के दारोगा अजय कुमार त्रिपाठी ने सीएमओ के आश्वासन पर तामीला न करके वारंट वापस कर दिया था। सीओ ने भी इसे अग्रसारित कर दिया था। इस पर न्यायालय ने सीएमओ को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के अलावा सीओ के खिलाफ जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश एसपी को दिए हैं। अगली सुनवाई छह अगस्त को निर्धारित की गई है। कोतवाल श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि वारंट जारी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed