{"_id":"63b5c80185d6d266427946ce","slug":"opd-remained-normal-relief-to-patients-ambedkar-nagar-news-lko6650802134","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: सामान्य रही ओपीडी, मरीजों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: सामान्य रही ओपीडी, मरीजों को राहत
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में बुधवार को सुचारु रूप से ओपीडी का संचालन हुआ। लगभग सवा सात सौ मरीजों का इस दौरान इलाज सुनिश्चित किया गया।
गौरतलब है कि परीक्षा से वंचित किए गए छात्र-छात्राओं के हक की मांग को लेकर मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को जमकर हंगामा करते हुए ओपीडी को बंद करा दिया था। इससे मरीजों को मायूस हो लौटना पड़ा था।
इस बीच बुधवार को महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा श्रुति सिंह के दौरे के बीच ओपीडी का सुचारु रूप से संचालन हुआ। बेहतर ढंग से न सिर्फ पर्चा कटा बल्कि अलग-अलग कक्ष में बैठे चिकित्सकों ने उनका इलाज भी सुनिश्चित किया।
इससे दूरदराज से आए मरीजों को इलाज की सुविधा मिल सकी। हालांकि यहां प्रतिदिन एक हजार से अधिक मरीजों की ओपीडी होती है लेकिन मंगलवार को हुए हंगामे के चलते बुधवार को मरीजों की संख्या कम रही।