फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Only 41 will be on the paddy procurement centers

सिर्फ 41 केंद्रों पर ही होगी इस बार धान खरीद

Tue, 06 Sep 2016 10:57 PM IST
अंबेडकरनगर
अंबेडकरनगर Updated Tue, 06 Sep 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
Only 41 will be on the paddy procurement centers
- फोटो : अमर उजाला
धान की फसल अभी पूरी तरह तैयार तो नहीं हुई, लेकिन धान खरीद को लेकर शासन  के निर्देश पर प्रशासन ने आवश्यक तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले के लगभग 3 लाख धान किसानों को अपनी उपज की बिक्री करने में किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 6 एजेंसियों के कुल 41 क्रय केंद्रों का चयन किया गया है, जो विगत वर्ष के सापेक्ष 7 कम हैं।
विज्ञापन


बीते वर्ष  6 एजेंसियों के कुल 48 केंद्र स्थापित किए गए थे। इसके अलावा विगत वर्ष के सापेक्ष इस वर्ष धान के समर्थन मूल्य में 60 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है। विगत वर्ष 1410 रुपये प्रति क्विंटल था, जबकि इस वर्ष इसे बढ़ाकर 1470 रुपये कर दिया गया है। 
विज्ञापन


वैसे तो धान खरीद का कार्य 1 नवंबर से होना है, लेकिन इसके लिए जिले में तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। शासन के निर्देश पर एजेंसियों व केंद्रों का चयन कर लिया गया। सोमवार को डीएम वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में विभागीय अधिकारियों की बैठक में 6 एजेंसियों के कुल 41 क्रय केंद्रों का चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें खाद्य विभाग के 6, पीसीएफ के 27, यूपी स्टेट एग्रो के 1, यूपीएसएस के 2, राज्य कर्मचारी कल्याण निगम के 3 व भारतीय खाद्य निगम के 2 केंद्र शामिल हैं। इस बार विगत वर्ष के सापेक्ष 7 क्रय केंद्र कम कर दिए गए हैं। विगत वर्ष 6 एजेंसियों के कुल 48 क्रय केंद्र स्थापित किए गए थे।


इस बार पीसीएफ के 32 केंद्र के स्थान पर 27 व यूपीएसएस के 4 केंद्र के स्थान पर 2 केंद्र चयनित किए गए हैं। धान बिक्री में जिले के लगभग 3 लाख धान किसानों को किसी प्रकार की  समस्या न हो, इसके लिए डीएम ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कहा कि समय रहते क्रय केंद्रों पर आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं। पहले दिन से ही धान खरीद सुनिश्चित करने के लिए गांव-गांव प्रचार प्रसार कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed