{"_id":"5e6bcbad8ebc3ea4ec5a42f8","slug":"one-person-killed-in-accident-ambedkar-nagar-news-lko5133360182","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। बेवाना थाना अन्तर्गत रामपुर सकरवारी बाजार के पास गुरुवार देर शाम अज्ञात वाहन ने बाइक सवार अधेड़ को रौंद दिया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, अन्य मार्ग हादसों में पांच घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां दो की हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार बेवाना थाना अन्तर्गत कुर्चा निवासी फेंकूराम (55) पुत्र रामदेव गुरुवार देर शाम बाइक से जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह रामपुर सकरवारी बाजार के निकट पहुंचा तो इसी बीच उधर से गुजर रहा अज्ञात वाहन उसे रौंदता हुआ तेजी से निकल गया। सांस चलने की उम्मीद में बेहोशी की दशा में घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पड़ोसी जनपद अयोध्या के हैदरगंज थाना अन्तर्गत हैदरगंज निवासी राजकुमार (25) व अभिषेक (18) गुरुवार देर शाम एक ही बाइक से अकबरपुर आते समय कटेहरी बाजार के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। अकबरपुर कोतवाली अन्तर्गत भुवनपुर निवासी प्रिंस (25) शुक्रवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
अकबरपुर कोतवाली अन्तर्गत मीरमलुकपुर निवासी हरिमंगल (50) गुरुवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। इसी कोतवाली अन्तर्गत गयासपुर गांव निवासी रामप्रकाश का 14 वर्षीय पुत्र अमन गुरुवार देर शाम साइकिल से बाजार जाते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।