फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   One nomination each of Bhiti and Baskhari for the post of director rejected

Ambedkar Nagar News: डायरेक्टर पद पर भीटी व बसखारी के एक-एक पर्चे खारिज

Fri, 11 Oct 2024 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 11 Oct 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
One nomination each of Bhiti and Baskhari for the post of director rejected
अंबेडकरनगर। जिले में गन्ना समिति के नौ विकास खंड में डायरेक्टर पद के लिए हुए नामांकन पत्रों की जांच में भीटी और बसखारी के एक-एक पर्चे अवैध मिलने पर खारिज कर दिए गए। ऐसे में अब बसखारी, भियांव और जहांगीरगंज में चुनाव मैदान में एक-एक प्रत्याशी ही होने से उनका निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। शेष छह ब्लाकों के चुनाव में 17 प्रत्याशी मैदान में हैं। नाम वापसी के बाद 16 अक्तूबर को मतदान के साथ चुनाव प्रक्रिया पूरी होगी।
विज्ञापन

डायरेक्टर पद के लिए हुए नामांकन पत्रों की जांच शुक्रवार को अकबरपुर ब्लाक मुख्यालय पर हुई। इसमें में भीटी विकास खंड में हुए तीन नामांकन में राम मिलन का पर्चा अंगूठा निशान प्रमाणित न होने के कारण खारिज कर दिया गया। अब भीटी में दो प्रत्याशी आमने सामने होंगे। बसखारी में हुए दो नामांकन में कुलदीप सिंह का पर्चा वर्ष 2021 से सट्टे पर गन्ना बिक्री न करने के कारण खारिज हो गया। इससे चुनाव मैदान में बचे प्रदीप सिंह का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है।
विज्ञापन

भियांव से अरुण सिंह, जहांगीरगंज से नंद कुमार सिंह ने नामांकन किया था। यहां भी दोनों का निर्विरोध निर्वाचन तय है। इसके अलावा रामनगर में जैसराम व शिव नरायन, टांडा में अर्जुन सिंह, गिरीश चंद वर्मा, लल्लन प्रसाद विनोद कुमार, जलालपुर में रणंजय सिंह व जयप्रकाश, कटेहरी में संगीता और निर्मला देवी, अकबरपुर में किरन सिंह व प्राणपति के बीच मुकाबला होगा। जिला गन्ना अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि 14 को नाम वापसी के बाद 16 अक्तूबर को चुनाव कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



सूची प्रकाशन में देरी का लगाया आरोप
डायरेक्टर पद के लिए नामांकन पत्रों की जांच के बाद सूची का प्रकाशन शाम पांच बजे तक होना था। इसके बावजूद सवा पांच बजे तक सूची का प्रकाश नहीं हुआ। चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों ने जांच टीम पर आरोप लगाया प्रशासन कुछ लोगों के नाम जानबूझ कर खारिज करने के कारण ही सूची प्रकाशन में देरी कर रहा है। इस संबंध में नायब तहसीलदार हुबलाल का कहना था कि दुर्गा पूजा पर्व की तैयारी को लेकर अधिकारी क्षेत्र भ्रमण पर थे। इसी कारण सूची पर हस्ताक्षर करने में हुई देरी के कारण प्रकाशित सूची चस्पा करने में थोड़ा विलंब हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed