{"_id":"63af297953576942c25a854e","slug":"one-killed-one-injured-in-road-accident-ambedkar-nagar-news-lko664300250","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा (अंबेडकरनगर)। टांडा-कलवारी पुल पर घने कोहरे के चलते शुक्रवार सुबह ट्रक व डीसीएम में हुई जोरदार भिड़ंत में डीसीएम चालक की मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन को काटकर शव निकालना पड़ा। ट्रक चालक को भी गंभीर चोट आई है। हादसे से काफी देर तक पुल पर आवागमन ठप रहा। बाद में मलबे को हटवाकर यातायात सुचारु कराया गया।
सरयू नदी पर टांडा में बने कलवारी पुल पर शुक्रवार सुबह घने कोहरे के चलते ट्रक व डीसीएम में भिड़ंत हो गई। हादसे में डीसीएम चालक प्रयागराज जनपद के मुंडेरा निवासी रविंद्र उर्फ छोटू (21) की मौत हो गई। ट्रक चालक मध्यप्रदेश के शिवपुरी निवासी शुभम जाटव गंभीर रूप से घायल हो गया।
टक्कर इतनी भीषण थी कि डीसीएम चालक का शव बाहर निकालने के लिए पुलिस टीम को कटर मशीन की मदद लेनी पड़ी। घायल शुभम का उपचार चल रहा है। डीसीएम के क्लीनर शुभम केसरवानी की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
उधर, इस हादसे के चलते कलवारी पुल पर लगभग चार घंटे से अधिक समय तक जाम की स्थिति बनी रही। ऐसा इसलिए क्योंकि पुलिस को पहले तो शव सुरक्षित निकलवाने में मशक्कत करनी पड़ी, इसके बाद ही मलबे को हटवाया जा सका।