फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   One and a half thousand health workers will get three lakh children vaccinated

Ambedkar Nagar News: 325 कमंद्रों पर बच्चों को लगेगा खसरा का टीका

Tue, 03 Jan 2023 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
One and a half thousand health workers will get three lakh children vaccinated
अंबेडकरनगर। टीकाकरण के शत प्रतिशत लक्ष्य को पूरा करने के लिए जनवरी से मार्च तक विशेष अभियान चलेगा। 325 स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर लगभग तीन लाख बच्चों को खसरा का टीका लग सके इसके लिए 1500 से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों को लगाया गया है। इस बीच टीकाकरण अभियान को लेकर मंगलवार को स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण अकबरपुर नगर के संयुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दिया गया।
विज्ञापन

कोरोना संकट के दौरान धीमी गति से चले टीकाकरण अभियान को गति प्रदान करने के लिए शासन द्वारा लगातार ठोस कदम उठाया जा रहा है। टीकाकरण के लक्ष्य को शत प्रतिशत पूरा करने के लिए शासन के निर्देश पर जनवरी से मार्च तक जिले में विशेष अभियान चलेगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रामानंद सिद्धार्थ ने बताया कि तीन लाख बच्चों का टीकाकरण करने का लक्ष्य मिला है।
विज्ञापन

नौ माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को खसरा का टीका लगाने के लिए नौ जनवरी से 20 जनवरी तक, 13 फरवरी से 24 फरवरी तक व 13 मार्च से 24 मार्च तक सभी 325 स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर विशेष टीकाकरण अभियान चलेगा। इसके लिए 1500 से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच अभियान की सफलता को लेकर मंगलवार को अकबरपुर नगर के मीरानपुर स्थित संयुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया। आशा बहुओं व एएनएम को प्रशिक्षित करते हुए प्रशिक्षक डॉ. रामानंद सिद्धार्थ ने कहा कि टीकाकरण के लक्ष्य को शत प्रतिशत प्राप्त करने के लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। गांव गांव, घर घर जाकर टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed