फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   On the recommendation of the Lokayukta, the recognition of the Madrasa of Ambedkar Nagar was terminated.

Ambedkar Nagar News: लोकायुक्त की संस्तुति पर अंबेडकरनगर के मदरसे की मान्यता हुई समाप्त

Wed, 09 Aug 2023 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Aug 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
On the recommendation of the Lokayukta, the recognition of the Madrasa of Ambedkar Nagar was terminated.
लखनऊ। लोकायुक्त संगठन की संस्तुति पर अंबेडकरनगर के मदरसा की मान्यता शासन ने समाप्त कर दी है। जांच में दोषी पाए गए ज्येष्ठ वक्फ अधिकारी (अब सेवानिवृत्त) जगराम भारती को वृहद दंड देते हुए उनकी दो वेतन वृद्धि रोक दी गई और उनको परिनिंदा प्रविष्टि दी गई है। वहीं, जांच के दायरे में आए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी शफीक अहमद के खिलाफ विभागीय जांच में आरोप सही नहीं पाए गए, जिसके बाद उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही को समाप्त कर दिया गया है।
विज्ञापन


विधानसभा के पटल पर बुधवार को लोकायुक्त संगठन की रिपोर्ट रखी गई। इसमें अंबेडकरनगर निवासी डॉ. मोहम्मद अनीस सिद्दीकी द्वारा 2014 में लोकायुक्त संगठन में दाखिल किए गए एक ही स्थान पर दो मदरसे संचालित होने संबंधी परिवाद की जांच रिपोर्ट शामिल है। इस प्रकरण की जांच में लोकायुक्त संगठन ने पाया था कि तत्कालीन जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी शफीक अहमद (अब सेवानिवृत्त) और ज्येष्ठ वक्फ निरीक्षक जगराम भारती ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए दो मदरसों (मदरसा शेख बसालत पब्लिक स्कूल और मदरसा इस्लामिया) को मान्यता प्रदान की।
विज्ञापन

साथ ही 93 छात्रों को दी गई छात्रवृत्ति का गबन किया। लोकायुक्त ने इसका मुकदमा दर्ज कराने की संस्तुति करने के साथ दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने को कहा था। जांच रिपोर्ट की संस्तुति पर संस्था के प्रबंधक के खिलाफ अंबेडकरनगर के आलापुर थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed