फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   on action on accused

आरोपियों पर नहीं हो सकी कार्रवाई

Mon, 02 Nov 2015 11:26 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 02 Nov 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन

निवेशकों को सिर्फ आश्वासन ही दिया जा रहा है। तत्कालीन एसपी ने जहां 24 घंटे के भीतर धोखाधड़ी करने वाले लोगों को गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया था, वहीं केस दर्ज होने के करीब साल भर बाद भी मामले में कोई प्रगति नहीं हो सकी है। इससे निवेशकों में पुलिस प्रशासन के शिथिल रवैये से खासी नाराजगी है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि करीब ढाई वर्ष पूर्व नई सड़क शहजादपुर चूना भट्टी के निकट शहजादपुर निवासी एक व्यक्ति ने आर्किड कल्टीवेशन प्रोजेक्ट इंडिया लिमिटेड की मनी मार्केटिंग के नाम से ब्रांच खोली थी, जिसकी मुख्य शाखा कोलकाता में होना बताया गया था। मनी मार्केटिंग के काम के लिए सेबी व आरबीआई से अनुमति मिलने के फर्जी कागजात भी तैयार कर लिए गए थे।
विज्ञापन


उन्हीं कागजात के सहारे उपभोक्ताओं को ठगने का काम खूब फला-फूला। मोटे कमीशन व ब्याज की लालच में अभिकर्ताओं ने उपभोक्ताओं के करोड़ों रुपये जमा करा दिए। अप्रैल 2014 में अचानक शाखा पर ताला लग गया। शाखा में कार्यरत कर्मचारी जहां नदारद हो गए, वहीं शहजादपुर निवासी शाखा प्रबंधक भी लापता हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी दिनों तक हो-हल्ला हुआ। कुछ लोगों के दबाव के चलते पुलिस मामले की प्राथमिकी तक दर्ज करने को तैयार नहीं हुई। बाद में डीजीपी कार्यालय तक मामले की शिकायत पहुंची। उपभोक्ता सुनील कुमार शुक्ल की तहरीर पर स्थानीय शाखा के प्रबंधक राजेश गुप्त व कोलकाता निवासी कुछ लोगों समेत 16 लोगों के विरुद्ध उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी व रुपये हड़प लेने सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज हुई।


प्राथमिकी दर्ज होने के करीब एक वर्ष बाद भी मामले से जुड़ा न तो एक भी आरोपी गिरफ्तार हुआ और न ही पुलिस प्रशासन उपभोक्ताओं का पैसा ही वापस कराने का कोई प्रयास कर रही है। बीते दिनों दर्जनों उपभोक्ताओं ने मामले की शिकायत तत्कालीन एसपी पंकज से की थी। उन्होंने 24 घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी कराने का आश्वासन दिया था। लेकिन अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed