फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Omkar took oath as the seventh president

Ambedkar Nagar News: सातवें अध्यक्ष के रूप में ओमकार ने ली शपथ

Sat, 27 May 2023 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 27 May 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Omkar took oath as the seventh president
अशरफपुर किछौछा नगर पंचायत में भव्य समारोह हुआ
विज्ञापन

नगर के सभी 17 सभासद भी हुए शामिल

संवाद न्यूज एजेंसी
बसखारी (अंबेडकरनगर)। अशरफपुर किछौछा नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ओमकार गुप्त ने शनिवार को 17 सभासदों के साथ भव्य समारोह में शपथ ली। एसडीएम टांडा दयाशंकर द्वारा शपथ दिलाने से पहले अध्यक्ष व कई सभासदों ने मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन भी किया। किछौछा स्थित भाजपा कैंप कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री मनीष गुप्त रहे। इससे पहले नगर पंचायत कार्यालय का सरयू जल से शुद्धिकरण किया गया।
ओमकार ने सातवें अध्यक्ष के रूप में शपथ ली तो समारोह स्थल मां भारती के जयकारों से गूंज उठा। मुख्य अतिथि ने अध्यक्ष व सभासदों से नगर के विकास के लिए तत्परता से काम करने का आह्वान किया। कहा कि अशरफपुर किछौछा में अब ट्रिपल इंजन की सरकार बन चुकी है। आने वाले समय में यहां के लोगों को इसका भरपूर लाभ मिलेगा। विशिष्ट अतिथि एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि जनता ने जो विश्वास जताया है उसका सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

इससे पहले नवनिर्वाचित अध्यक्ष सहित अतिथियों का 51 किलो फूलों से जोरदार स्वागत हुआ। समारोह का संचालन भाजपा नेता रामशब्द यादव ने किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री धर्मराज निषाद, पूर्व विधायक संजू देवी, अनीता कमल, सुभाष राय, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, रमाशंकर सिंह, श्याम बाबू गुप्त, रामप्रकाश यादव, शिवकुमार गुप्त, रामपल्टन मिश्र, रुद्र प्रसाद उपाध्याय, आकाश वर्मा, वीरेंद्र वर्मा व रामकुमार गुप्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम ने डाला खलल
शपथ ग्रहण समारोह को एतिहासिक बनाने के लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां की गईं थी। भाजपा कैंप कार्यालय पर भव्य पंडाल के साथ ही चारों तरफ भगवा रंग छाया था। समूचे जिले के गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया था। अंदरखाने अधिकारी भी कार्यक्रम को एतिहासिक बनाने में जुटे थे। हालांकि, कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही आंधी व पानी ने खलल डाल दिया। टेंट उखड़ गए। नतीजतन खुले आसमान के नीचे शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। मौसम प्रतिकूल होने के बावजूद कार्यक्रम में स्थल पर भारी भीड़ दिखी।

कार्यक्रम में कई भाजपा नेताओं के अलावा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचे थे। नगर के लोग भी बड़ी संख्या में शपथ ग्रहण समारोह के गवाह बनने आए। सुरक्षा के लिहाज से बसखारी पुलिस टीम के साथ ही पीएसी बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed