{"_id":"67265bc86f7fcd55d309c30e","slug":"old-man-dies-by-drowning-in-drain-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1002-123766-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: नाले में डूबकर वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: नाले में डूबकर वृद्ध की मौत
Sat, 02 Nov 2024 10:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 02 Nov 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। बकरी चराने गए बुजुर्ग की शनिवार दोपहर थाना क्षेत्र के बढ़ईपुर स्थित नाले में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के हज्जीपुर गांव निवासी धनई गौड़ (72) शनिवार दोपहर बकरी चराने के लिए बगल स्थित बढ़ईपुर गांव गए थे। बताया जाता है कि इस बीच वह वहां स्थित नाला के किनारे शौच के लिए चले गए। अनुमान लगाया जा रहा है कि इसी बीच उनका पैर फिसल गया और वह नाले में गिर गए। गुहार पर आसपास के ग्रामीण व परिजन मौके पर पहुंचे ओर उन्हें बाहर निकाला। हालांकि तब तक वह बेहोश हो चुके थे। सांस चलने की उम्मीद में उन्हें सीएचसी जहांगीरगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस बीच जानकारी होने एसओ अजय कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।