फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Officers know the condition of the infected villagers

अफसरों ने संक्रमित ग्रामीणों का जाना हाल

Sun, 16 May 2021 10:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Officers know the condition of the infected villagers
जलालपुर। तहसील क्षेत्र के बिलारी में कोरोना संक्रमित पाए गए ग्रामीणों का हालचाल जानने के लिए रविवार को तहसीलदार जलालपुर व सीडीपीओ गांव पहुंचे। उन्होंने गांव में भ्रमण कर लोगों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी जुटाई और संक्रमित मरीजों को मिली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। ग्रामीणों से कहा कि उन्हें चिकित्सकों द्वारा दी जा रही सलाह का गंभीरता से पालन करना होगा। यदि उन्हें उपचार में किसी प्रकार की दिक्कत हो है तो तत्काल अवगत कराएं। प्रशासन उनकी हरसंभव मदद करेगा। रविवार को भी चिकित्सकों व आशाओं की टीम ने गांव में भ्रमण कर नागरिकों की थर्मल स्क्रीनिंग की। साथ ही कुछ ग्रामीणों का जांच के लिए नमूना एकत्र किया।
विज्ञापन

जलालपुर तहसील क्षेत्र के बिलारी गांव में बीते दिनों एक साथ 32 ग्रामीण कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इससे पूरे जिले में हड़कंप मच गया था। स्वास्थ्य विभाग के साथ ही प्रशासनिक अमले ने भी मोर्चा संभाल लिया। गांव को सील करते हुए ग्रामीणों की जांच तेजी से सुनिश्चित कराते हुए उन्हें दवाओं की किट भी उपलब्ध कराई गई। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आसपास के गांवों के ग्रामीणों की भी जांच कराई।
विज्ञापन

संक्रमित पाए गए ग्रामीणों को उनके घरों में ही आइसोलेट किया गया है। ऐसे में रविवार को तहसीलदार बृजेश कुमार वर्मा व सीडीपीओ बलराम सिंह टीम के साथ गांव पहुंचे। ग्रामीणों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जाना और स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई दवाओं आदि के बारे में जानकारी। ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनके उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होगी। वहीं रविवार को भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व आशा के साथ गांवों में नागरिकों की थर्मल स्क्रीनिंग व कोरोना जांच के लिए नमूना एकत्र किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed