फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Nursing home sealed without recognition

Ambedkar Nagar News: बगैर मान्यता संचालित नर्सिंग होम सील

Fri, 02 Jun 2023 11:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Nursing home sealed without recognition
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। डिप्टी सीएम की फटकार का असर हुआ है। प्रशासन ने शुक्रवार को जहांगीरगंज कस्बे में बगैर मान्यता के संचालित एक नर्सिंग होम को सील कर दिया। साथ ही संचालक के खिलाफ केस दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी।
विज्ञापन

दो दिन पहले जिले के दौरे पर आए डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने सख्त लहजे में कहा था कि जिले में अवैध ढंग से किसी अस्पताल का संचालन कतई नहीं होने पाएगा। उन्होंने कड़ी कार्रवाई का निर्देश भी दिया था। इसका सीधा असर देखने को मिला है। मॉडरमऊ रोड पर अमन हॉस्पिटल का बोर्ड लगाकर नर्सिंग होम का संचालन होने की शिकायत मिली थी। डीएम अविनाश सिंह ने इस पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। शुक्रवार को एसडीएम सौरभ शुक्ल, सीओ रामबहादुर सिंह, अपर सीएमओ डॉ. हसीन अहमद व डॉ. पीके बादल के नेतृत्व में एक टीम जहांगीरगंज पहुंची। वहां अस्पताल संचालन से जुड़े कोई कागजात संचालक जामवंत यादव नहीं दिखा सके। वहां कोई मरीज तो नहीं मिला लेकिन यह पता चला कि क्लीनिक का संचालन होता रहा है। इसके बाद टीम ने वहां मिले सभी सामान को जहांगीरगंज पुलिस की अभिरक्षा में दे दिया। जबकि संबंधित नर्सिंग होम को सील कर दिया गया। इस मौके पर उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. उदयचंद यादव तथा एसओ प्रदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed