फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   NTPC included in best employer list

Ambedkar Nagar News: सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता में एनटीपीसी शामिल

Fri, 13 Oct 2023 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 13 Oct 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
NTPC included in best employer list
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। एनटीपीसी लिमिटेड को हाल ही में जारी फोर्ब्स वर्ल्ड की सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता सूची-2023 में विश्व के सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता के रूप में शामिल किया गया है। एनटीपीसी विश्व रैंकिंग में शीर्ष 700 कंपनियों में से 261वें स्थान पर है। साथ ही सूची में शामिल होने वाला एकमात्र भारतीय पीएसयू है। यह दावा टांडा परियोजना प्रमुख बीसी पलेई ने शुक्रवार को करते हुए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी। कहा कि एनटीपीसी कर्मचारियों की जरूरतों को पहले रखती है। साथ ही रणनीतिक रूप से व्यावसायिक आवश्यकताओं के अनुरूप कर्मचारी नीति एवं पद्धति को अपनाने में विश्वास रखती है। इस सूची में यह स्थान एनटीपीसी के प्रगतिशील दृष्टिकोण, निरंतर प्रक्रिया में सुधार के माध्यम से अपने मानव संसाधनों के विकास और प्रबंधन में उत्कृष्टता एवं सहयोगी कर्मचारी अनुभव बनाने का साक्ष्य है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed