फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Now you can pay house tax online sitting at home

Ambedkar Nagar News: अब घर बैठे ही ऑनलाइन जमा कर सकेंगे गृहकर

Mon, 08 Jul 2024 10:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
Now you can pay house tax online sitting at home
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर की जनता को बड़ी सुविधा मिली है। अब हाउस टैक्स की जानकारी के लिए लोगों को पालिका कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। एक क्लिक पर उन्हें अपने टैक्स की जानकारी ई-नगर सेवा पोर्टल से मिल जाएगी। इसके साथ ही लोग घर बैठे ही अपना हाउस टैक्स भी जमा कर सकेंगे। इसके लिए एक बैंक से अनुबंध कर कर्मचारियों को ऑनलाइन टैक्स जमा करने के लिए मशीनें भी दे दी गई हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका अकबरपुर में 20 हजार मकान के अलावा पांच हजार दुकानें, करीब एक हजार व्यावसायिक भवन हैं। वर्ष 2019 से इन सभी प्रकार के भवनोंं पर गृहकर अनिवार्य कर दिया गया है, इसकी वसूली भी की जा रही है। अभी तक गृहकर की पर्ची काटने के बाद उसे पालिका के खाते में जमा कराया जाता था। इससे कई प्रकार की गड़बड़ी होने के साथ ही भवन स्वामियोंं को बकाया जमा करने के लिए पालिका कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता था।
विज्ञापन

इस परेशानी को दूर करने के लिए हाउस टैक्स व्यवस्था को ऑनलाइन कर दिया गया है। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि टैक्स सरलीकरण की योजना सरकार द्वारा बनाई गई है। जनता इसलिए परेशान थी, कि उन्हें पता ही नहीं चलता था कि कितना टैक्स जमा हुआ है और कितना बाकी रह गया है। इसलिए हाउस टैक्स का डेटा ई-नगर सेवा पोर्टल पर ऑनलाइन कर दिया गया है। अब लोग खुद पता कर सकते हैं, उनका हाउस टैक्स कितना जमा होना है। साथ ही लोग अब अपना हाउस टैक्स ऑनलाइन भी जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर-घर जाकर जमा होगा हाउस टैक्स
ईओ बीना सिंह ने बताया कि गृहकर अब ऑनलाइन कर दिया गया है। बैंक से अनुबंध कर छह मशीनें क्रय की गई हैं। इन्हें हाउस टैक्स वसूल करने वाले कर्मचारियों को दिया गया है। जो लोगों के घर-घर जाकर हाउस टैक्स ऑनलाइन जमा कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed