{"_id":"6579d5edb9714de25702b984","slug":"now-twice-as-much-rice-will-be-delivered-from-the-mills-every-day-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-7831-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: अब रोज दोगुना अधिक उतरेगा मिलों से चावल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: अब रोज दोगुना अधिक उतरेगा मिलों से चावल
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। धान खरीद में तेजी लाने के लिए अब प्रतिदिन भारतीय खाद्य निगम के अयोध्या केंद्र पर प्रतिदिन कम से कम 60 लॉट सीएमआर (कस्टम मिल्ड राइस) उतरेगा। ताकि क्रय केंद्रों पर अनावश्यक भंडारण की दिक्कत न हो।
किसानों के धान खरीद में तेजी के लिए भंडारण संकट दूर करने की दिशा में तेजी से पहल हुई है। डीएम अविनाश सिंह ने खाद्य निगम के अयोध्या क्षेत्रीय प्रबंधक को निर्देश दिया है कि अंबेडकरनगर की 60 लॉट कस्टम मिल्ड राइस प्रतिदिन अवश्य उतारा जाए। इससे प्रतिदिन 2600 मीट्रिक टन धान को भेजा जा सकेगा। इसका लाभ यह होगा कि यहां केंद्रों पर किसानों के धान की खरीद तेजी से होगी।
जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी विनीता मिश्रा ने बताया कि 12 दिसंबर तक 27915 मीट्रिक टन धान राइसमिलों पर भेजा गया है। राइसमिलों ने इसमें से 7735 मीट्रिक टन सीएमआर खाद्य निगम के डिपो में भेज दिया है। प्रतिदिन औसतन 23 लॉट अब तक उतर पाई है। इसमें तेजी लाने के लिए ही अब नई व्यवस्था लागू की गई है। निश्चित रूप से सीएमआर की उतार तेजी से होगी तो मिलों को कुटाई के लिए धान और तेजी से भेजा जा सकेगा। उन्होंने बताया कि मंडल में धान खरीद की स्थिति अंबेडकरनगर जनपद में बेहतर है।