फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Notice will be given to former heads who do not give conversion cost

खाद्यान्न व कन्वर्जन कास्ट को लेकर जारी होगी पूर्व प्रधानों को नोटिस

Mon, 08 Feb 2021 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Notice will be given to former heads who do not give conversion cost
अंबेडकरनगर। ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद अब एमडीएम योजना के संचालन में किसी भी प्रकार की बाधा न हो, इसके लिए जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने निर्देशित किया है कि अब योजना का संचालन अभिभावक संघ अध्यक्ष व प्रधानाध्यापक की ओर से संयुक्त रूप से किया जाएगा। साथ ही बीएसए कार्यालय को निर्देशित किया है कि जिन पूर्व ग्राम प्रधानों की ओर से अब तक एमडीएम का खाद्यान्न व कन्वर्जन कास्ट विद्यालय प्रबंध समिति को नहीं सौंपी गई है, उसके लिए नोटिस जारी कर अविलंब उनसे वापस ली जाए। यदि इसमें किसी भी पूर्व ग्राम प्रधान द्वारा लापरवाही बरती जाती है, तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई भी की जाए।
विज्ञापन

बीते दिनों ही ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त हो गया था। अब जबकि 10 फरवरी से शासन के निर्देश पर उच्च प्राथमिक विद्यालयों का संचालन प्रारंभ हो रहा है, तो ऐसे में संबंधित विद्यालयों में एमडीएम योजना प्रभावित न हो, इसके लिए जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने सोमवार को जरूरी दिशा निर्देश जारी किए। एमडीएम प्रभारी सत्यप्रकाश मौर्य ने डीएम के दिशा निर्देश की जानकारी देते हुए बताया कि अब अभिभावक संघ अध्यक्ष व प्रधानाध्यापक द्वारा संयुक्त रूप से एमडीएम योजना का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्व में ग्राम प्रधान व प्रधानाध्यापक की ओर से एमडीएम का संचालन किया जाता था। बताया कि 10 फरवरी से जिले के 586 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में एमडीएम योजना का संचालन होगा। ऐसे में आने वाले छात्र-छात्राओं को सुचारु रूप से योजना के तहत दोपहर का भोजन मिल सके, इसके लिए योजना का संचालन अभिभावक संघ अध्यक्ष व प्रधानाध्यापक की ओर से संयुक्त रूप से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमडीएम प्रभारी ने बताया कि जिन ग्राम प्रधानों ने कार्यकाल के समाप्त होने के बाद भी अब तक एमडीएम योजना के तहत खाद्यान्न व कन्वर्जन कास्ट विद्यालय प्रबंध समिति को नहीं सौंपी है, उन्हें शीघ्र एक बार फिर से नोटिस जारी की जाएगी। कहा कि डीएम के निर्देश पर ऐसे पूर्व ग्राम प्रधानों की सूची तैयार की जा रही है, जिन्होंने अब तक खाद्यान्न व कन्वर्जन कास्ट वापस नहीं की है। उन्हें शीघ्र ही नोटिस जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed