फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Notice to 92 gram panchayat secretaries for taking laxity

शिथिलता बरतने में 92 ग्राम पंचायत सचिवों को नोटिस

Sat, 02 Jul 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Notice to 92 gram panchayat secretaries for taking laxity
अंबेडकरनगर। जिले के 115 गांवों में संचालित मिनी सचिवालय के काम काज में शिथिलता बरतना भारी पड़ेगा। मिनी सचिवालय के कार्यों में ढिलाई बरतने वाले ग्राम पंचायत सचिवों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। ऐसे 92 पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी कर लिखित जवाब मांगा गया है। तय समयावधि में नोटिस का उचित जवाब न देने वालों के खिलाफ प्रशासन आगे की दंडात्मक कार्रवाई तय करेगा।
विज्ञापन

निर्देश के बाद भी मिनी सचिवालयों में पेयजल व प्रकाश से लेकर अन्य जरूरी मूलभूत सुविधाएं मुहैया न हो पाने के कारण अब तक 115 पंचायत भवनों का सुचारु संचालन तक शुरू नहीं हो पाया है। संबंधित ग्राम पंचायत सचिवों के स्तर पर मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने में बरती गयी उदासीनता व ढिलाई से नाराज होकर ही 115 पंचायत भवनों की जिम्मेदारी संभालने वाले 92 ग्राम पंचायत सचिवों को नोटिस जारी कर कार्रवाई के घेरे में लिया गया है।
विज्ञापन

जिले में कुल 902 ग्राम पंचायतें हैं। सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन स्थापित किया गया है। इनका सुचारु रूप से संचालन हो सके, इसके लिए न सिर्फ पंचायत सहायकों की तैनाती की गई, बल्कि संबंधित ग्राम पंचायत सचिवों को निर्देशित किया गया कि मिनी सचिवालय के संचालन के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं प्राथमिकता पर पूरी करायी जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तमाम निर्देशों के बाद भी 115 गांवों में पंचायत भवन का निर्माण पूरा हो जाने के बाद भी जरूरी मूलभूत सुविधा न होने के कारण इनमें काम काज संचालन शुरू नहीं हो पाया है। डीपीआरओ कार्यालय के जिम्मेदारों की मानें तो सभी 92 ग्राम पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे तीन से पांच दिन में लिखित जवाब मांगा गया है। नोटिस का संतोषजनक जवाब न देने वाले पंचायत सचिवों को चिह्नित कर आगे की कार्रवाई तय होगी।

निर्माण पूरा होने के बाद भी मिनी सचिवालयों के संचालन में लापरवाही बरतने वालों पर जल्द ही कार्रवाई तय होगी। इसकी प्रक्रिया को शुरू करते हुए काम काज में लापरवाही बरतने वाले पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
अवनीश कुमार श्रीवास्तव, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed