{"_id":"69bc4d4d6685881a4305c109","slug":"notice-on-delay-in-repair-of-tanda-kalwari-bridge-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-152703-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: टांडा-कलवारी पुल की मरम्मत में देरी पर नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: टांडा-कलवारी पुल की मरम्मत में देरी पर नोटिस
Fri, 20 Mar 2026 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
विद्युतनगर। सरयू नदी पर बने टांडा-कलवारी पुल की मरम्मत में हो रही देरी को लेकर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। बढ़ती परेशानियों को देखते हुए उप जिला मजिस्ट्रेट ने निर्माण कार्य कर रही कंपनी को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
यह पुल 11 सितंबर 2025 से आवागमन के लिए बंद है, जिससे पूर्वांचल के दो प्रमुख जिलों के बीच संपर्क टूट गया है। एसडीएम ने मेसर्स ब्रेबियर इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के परियोजना निदेशक को नोटिस जारी कर साक्ष्य प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। हाल ही में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने भी कार्यदायी संस्था के साथ बैठक कर काम में तेजी लाने के निर्देश दिए थे, लेकिन धरातल पर सुधार न दिखने से जनप्रतिनिधियों और जनता में भारी नाराजगी है।
निर्माण इकाई के परियोजना निदेशक अरुण यादव ने 13 मार्च को उपजिलाधिकारी न्यायालय में उपस्थित होकर बताया कि तकनीकी कमियों को दूर किया जा रहा है और मरम्मत कार्य जारी है। एसडीएम डॉ. शशि शेखर ने बताया कि कार्यदायी संस्था ने मार्च के अंत तक पुल की मरम्मत का कार्य पूरा करने का आश्वासन दिया है। प्रशासन लगातार कार्य की प्रगति की निगरानी कर रहा है।