{"_id":"68c466b1e0d52f999d0c6152","slug":"no-entry-for-heavy-vehicles-on-kalwari-bridge-repairs-will-start-from-monday-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-141853-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: कलवारी पुल पर भारी वाहनों की नो एंट्री, सोमवार से होगी मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: कलवारी पुल पर भारी वाहनों की नो एंट्री, सोमवार से होगी मरम्मत
Sat, 13 Sep 2025 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 13 Sep 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
बंद किया गया टांडा-कलवारी पुल
-
- 1
-
Link Copied
अंबेडकरनगर। जनपद को बस्ती से जोड़ने वाले टांडा-कलवारी पुल पर मरम्मत कार्य की तैयारी शुरू हो गई है। फिलहाल भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से रोक दी गई है, जबकि दोपहिया और हल्के वाहनों को सीमित संख्या में गुजरने की अनुमति है। सोमवार से मरम्मत कार्य शुरू होने की संभावना है।
एनएचएआई ने पुल की स्थिति को देखते हुए इसे 11 सितंबर से बंद करने की अनुमति मांगी थी। पुल की सतह, एक्सपेंशन जॉइंट, बेयरिंग और खंभों की हालत काफी खराब हो चुकी है। कुछ महीने पहले की गई मरम्मत का असर भी नगण्य रहा। एनएचएआई के जिला कोऑर्डिनेटर रजनीश यादव ने सीओ टांडा शुभम कुमार व बस्ती के अधिकारियों के साथ पुल का निरीक्षण किया और डायवर्जन व्यवस्था को कड़ाई से लागू करने के निर्देश दिए। बस्ती और टांडा दोनों ओर सूचना बोर्ड लगाए गए हैं।
-- -अब इन मार्गों से होना आवागमन
बस्ती से वाराणसी या आजमगढ़ जाने वाले वाहन अब धनघटा बाजार होकर बिड़हर घाट के रास्ते जाएंगे।
अंबेडकरनगर से बस्ती जाने वाले यात्रियों को न्यौरी होते हुए कलवारी की ओर जाना होगा।
इससे यात्रियों को लगभग 66.5 किमी की अतिरिक्त दूरी तय करनी होगी।
तैयारियां हुईं पूरी
कलवारी पुल की मरम्मत के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एक्सपेंशन प्वाइंट, बेयरिंग और अन्य कार्य कराए जाएंगे। सोमवार से काम शुरू किया जाएगा।
– एसपी पाठक, परियोजना प्रबंधक, एनएचएआई आजमगढ़