{"_id":"69a48274997a26f8270e5723","slug":"nisha-made-her-mark-with-a-small-business-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1011-151761-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: निशा ने छोटे व्यवसाय से बनाई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: निशा ने छोटे व्यवसाय से बनाई पहचान
Sun, 01 Mar 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 01 Mar 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
पार्लर में काम करती निशा।
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के कर्मा जगदीशपुर गांव की निशा ने अपनी मेहनत और स्टार्ट-अप विलेज एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम के सहयोग से छोटे ब्यूटी पार्लर व्यवसाय को सफल उद्यम में बदल दिया है।
उनकी यह सफलता कई अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है, जिन्होंने आर्थिक तंगी से जूझते हुए परिवार को नई पहचान दी है।
आर्थिक रूप से कमजोर परिवार में पली-बढ़ी निशा ने नवंबर 2021 में निशा ब्यूटी पार्लर की शुरुआत की थी। उन्होंने जय भीम स्वयं सहायता समूह से एसवीईपी योजना के तहत 10 हजार रुपये का ऋण लिया और अपनी बचत से 30 हजार रुपये जोड़कर कुल 40 हजार रुपये का निवेश किया।
शुरुआत में बेसिक सेवाएं देने वाली निशा ने धीरे-धीरे आधुनिक सेवाएं जोड़ीं, जिससे ग्राहकों की संख्या बढ़ी और पार्लर लोकप्रिय हुआ। निशा ने अपने पार्लर में अन्य महिलाओं को भी रोजगार दिया है, जिससे कई परिवारों को सहारा मिला है।