{"_id":"6903aa2670f3c81011032e0a","slug":"new-laws-need-to-be-implemented-practically-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-144437-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: नए कानूनों को व्यवहारिक रूप से अपनाने की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: नए कानूनों को व्यवहारिक रूप से अपनाने की जरूरत
Thu, 30 Oct 2025 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Thu, 30 Oct 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पुलिस लाइन स्थित सभागार में बृहस्पतिवार को नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए एनसीएल जागरूकता अभियान 2.0 के तहत एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने नए कानूनों की प्रमुख विशेषताओं पर विस्तार से चर्चा की।
एसपी अभिजीत आर. शंकर ने कहा कि न्याय प्रणाली को अधिक पारदर्शी, त्वरित और जनसुलभ बनाना हमारी जिम्मेदारी है। नए आपराधिक कानूनों को व्यवहारिक रूप से लागू कर अंबेडकरनगर को कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में एक आदर्श जनपद के रूप में स्थापित किया जा सकता है। पुलिस अधिकारियों ने प्रतिभागियों को नए कानूनों की प्रमुख विशेषताओं और उनके सामाजिक महत्व बताए। उन्होंने आम जनता और छात्र-छात्राओं को कानून की जानकारी देकर समाज में साक्षरता फैलाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर एएसपी पश्चिमी हरेंद्र कुमार, सीओ सिटी नीतीश कुमार तिवारी, टांडा शुभम कुमार, न्यायालय से आए विशिष्ट अतिथि संयुक्त निदेशक अभियोजन दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव, अभियोजन अधिकारी अशोक कुमार ज्येष्ठ, सहायक अभियोजन अधिकारी अरुण कुमार सिंह और धर्म नारायण मौजूद रहे।