फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Nepali wrestlers are all wary of betting

नेपाली पहलवानों के दांवपेच से सब चित

Mon, 15 Mar 2021 11:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Nepali wrestlers are all wary of betting
अंबेडकरनगर के भीटी में आयोजित दंगल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते पहलवान। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
भीटी (अंबेडकरनगर)। तहसील क्षेत्र के काछा पिछवारा ग्रामसभा में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय कुश्ती दंगल का आयोजन हुआ। दंगल में भारत और नेपाल सहित कई राज्यों के पहलवानों ने दांव लगाए। दिन का सबसे रोचक मुकाबला राधेकृष्ण उर्फ लाला पहलवान झांसी व पारस थापा पहलवान नेपाल के बीच हुआ। पारस थापा ने निर्धारित 10 मिनट में प्रतिद्वंद्वी लाला पहलवान को चित कर दिया। बसंत थापा और राजस्थान के नामी पहलवान काला चीता के बीच मैच भी रोमांच के शिखर तक पहुंचा।
विज्ञापन

एक दिवसीय दंगल में काला चीता पहलवान राजस्थान, बसंत थापा नेपाल, पारस थापा नेपाल, बादल पहलवान जम्मू कश्मीर, पवन सिंह बुंदेलखंड, सोनू पहलवान पंजाब और निर्दोष बाबा हनुमानगढ़ी अयोध्या सहित लगभग दो दर्जन पहलवानों ने हिस्सा लिया। पहलवान पारस थापा नेपाल ने कुश्ती में झांसी के राधे कृष्ण उर्फ लाला पहलवान दांवपेंच से चित कर दिया। दूसरी कुश्ती में बसंत थापा नेपाल ने राजस्थान के काला चीता पहलवान को हरा दिया। तीसरा मुकाबला सोनू पहलवान पंजाब व पवन सिंह बुंदेलखंड के बीच हुआ। मुकाबले में सोनू पहलवान पंजाब ने पवन सिंह को हराया।
विज्ञापन

चौथा मुकाबला निर्दोष बाबा हनुमानगढ़ी और हलचल पहलवान राजस्थान के बीच हुआ। निर्दोष बाबा ने पहलवानी और चालबाजी भरा पैंतरा दिखाते हुए हलचल पहलवान को पटखनी दी। दंगल में पारस थापा और बसंत थापा भाइयों का जलवा रहा। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक जयशंकर पांडेय, सपा नेता मलखान सिंह, भाजपा नेता अवधेश द्विवेदी, सपा नेता रवि मांझी, बसपा नेता अरविंद तिवारी, बसपा नेता कमलेश तिवारी समेत तमाम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच में रेफरी कृष्ण कुमार पांडेय रहे। अंतरराष्ट्रीय पहलवान ध्रुवदेव पांडेय भी पूरे मैच के दौरान मौजूद रहे। आयोजक मंडल के महंत पांडेय, अंकित पाठक, अतुल, राहुल मिश्र, दिवाकर तिवारी, अभिषेक की देखरेख में संचालन शांति आश्रम इंटर कालेज के प्रवक्ता गिरीश चंद्र चतुर्वेदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed