फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Negligence in Tiranga Yatra, school children came in garbage carrying vehicle

Ambedkar Nagar News: तिरंगा यात्रा में लापरवाही, कूड़ा ढोने वाले वाहन से आए स्कूली बच्चे

Tue, 12 Aug 2025 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 12 Aug 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Negligence in Tiranga Yatra, school children came in garbage carrying vehicle
जहांगीरगंज नगर पंचायत की ओर से कूड़ा वाले वाहन में ले जाए जा रहे बच्चे। स्रोत : सोशल मीडिया
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। नगर पंचायत जहांगीरगंज की ओर से सोमवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। आरोप है कि बच्चों को विद्यालय से कार्यक्रम स्थल तक लाने के लिए कूड़ा ढोने वाले वाहन का इस्तेमाल किया गया। यह गंभीर लापरवाही उस समय सामने आई, जब किसी ग्रामीण ने बच्चों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा नगर पंचायत के कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए। कार्यक्रम में उच्च प्राथमिक कंपोजिट विद्यालय जहांगीरगंज के बच्चों को भी शामिल किया गया। आरोप है कि बच्चों को विद्यालय से कार्यक्रम स्थल तक लाने के लिए कूड़ा ढोने वाले वाहन का इस्तेमाल किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब बच्चों को कूड़ा वाहन में बैठाया जा रहा था, उस समय विद्यालय के अध्यापक भी मौके पर मौजूद थे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि छोटे छोटे बच्चे खुले कूड़ा वाहन में बैठे हैं और वाहन रैली की ओर बढ़ रहा है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने कड़ी नाराजगी जताई और जिम्मेदार अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई की मांग की। उन्होंने सवाल उठाया कि बच्चों को सुरक्षित व स्वच्छ साधन से लाने की बजाय कूड़ा वाहन का इस्तेमाल क्यों किया गया। ईओ उमेश पासी ने बताया कि तिरंगा यात्रा के दौरान जिस वाहन में स्कूल के बच्चों को लाया गया था, वह वाहन विशेष रूप से नगर पंचायत के कार्यों के लिए रखा जाता है। इसका उपयोग कर्मचारियों एवं अन्य व्यक्तियों को ले जाने के लिए किया जाता है। इस वाहन को कूड़ा उठाने में प्रयोग नही किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed