फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   NA

Ambedkar Nagar News: आज 12,390 को लगेगी एहतियाती डोज

Sat, 28 Jan 2023 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 28 Jan 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
NA
अंबेडकरनगर। कोरोना से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग 29 जनवरी को महाभियान चलाकर 12,390 लोगों को एहतियाती डोज लगाएगा। इसके लिए 134 स्थानों पर स्वास्थ्य कर्मी शिविर लगाकर अभियान को सफल बनाएंगे।
विज्ञापन





बीते दिनों जिले को 14,500 एहतियाती डोज मिली थी। इसमें अकबरपुर व जलालपुर सीएचसी को दो-दो हजार, बेवाना को 500, कटेहरी, भीटी, बसखारी, भियांव को एक-एक हजार, जहांगीरगंज व रामनगर को 1500-1500 व टांडा को तीन हजार डोज दी गई थी।
विज्ञापन





इसके साथ ही टीकाकरण भी चल रहा है। हालांकि इसमें अपेक्षित तेजी नहीं आ पा रही है। इसके चलते अब स्वास्थ्य विभाग की टीम गांवों में पहुंचकर टीकाकरण अभियान चलाने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन





इसी क्रम में रविवार को 134 स्थानों पर महाभियान के तहत शिविर लगाया जाएगा। अधिक संख्या में ग्रामीण उसमें पहुंचकर टीके लगवा सकें, इसके लिए प्रचार-प्रसार भी किया गया है।





जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रामानंद सिद्धार्थ ने बताया कि तैयारियां पूरी हैं। टीमों को कहां शिविर लगाना है, इसके लिए भी स्थान निर्धारित कर दिया गया है। कोल्ड चेन प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि समय से वैक्सीन उपलब्ध कराएंगे। टीम सुबह 10 बजे से टीकाकरण शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed