फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Municipality's claims washed away by rain, city submerged

Ambedkar Nagar News: बारिश में बह गए पालिका के दावे, शहर जलमग्न

Thu, 17 Jul 2025 10:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
Municipality's claims washed away by rain, city submerged
अकबरपुर के नई सड़क पर भरे पानी में निकलते लोग। संवाद
अंबेडकरनगर। दो घंट की बारिश में बृहस्पतिवार को शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए। सीजन की पहली तेज बारिश ने नगर पालिका के दावों की पोल खोलकर रख दी। सड़कों ने नालों का रूप ले लिया, बाजार तालाब में तब्दील हो गए और गलियों में घुटनों तक पानी भर गया। बारिश इतनी तेज थी कि लोग जहां थे, वहीं फंसे रह गए। दुकानों में ग्राहक पानी में पैर डुबोकर खड़े रहे, नालों का गंदा पानी घरों और दुकानों में घुस आया। कई जगहों पर लोग बाल्टी और मग लेकर पानी बाहर निकालते रहे। बारिश बंद होने के कई घंटों बाद पानी निकलने पर लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। सुबह बूंदाबांदी के साथ दोपहर बाद मौसम बदला और तेज बारिश शुरू हो गई। लगभग दो घंटे तक झमाझम हुई। बारिश होने से शहर की सड़कों से लेकर बाजारों में जलभराव की स्थिति बन गई। शहर के अयोध्या रोड, नई सड़क, पटेल चौक, कलेक्ट्रेट, गांधीनगर वार्ड, रोडवेज, मीरानपुर, शहजादपुर आदि स्थानों मोहल्लों की गलियों में पानी लबालब भर गया। नालियों के ऊपर से पानी बहने लगा, जिससे नालियों में भरी गंदगी बाहर आ गई और पालिका की सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई।
विज्ञापन

बारिश के दौरान लोगों का सड़कों व बाजारों में चलना मुश्किल हो गया। बारिश थमने के बाद धीरे-धीरे पानी उतरा तब जाकर लोगों को राहत मिली। हालांकि बारिश से किसानों के चेहरे भी खिले नजर आए और गर्मी से भी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरों में घुसे पानी से गृहस्थी पर पड़ा असर
पालिका क्षेत्र के मीरानपुर वार्ड के राजभर बस्ती में सबसे अधिक समस्या रही, जहां पर नाला निर्माण पूरा न होने के कारण लोगों के घरों में पानी भर गया, जिसको निकालने के लिए घंटों मशक्कत करनी पड़ी। वहीं नई सड़क में कई दुकानों के अंदर पानी घुस जाने से रखा सामान बर्बाद हो गया। कई दुकानों में सामान पानी में डूब गया जिससे, दुकानदारों को काफी नुकसान उठाना पड़ा।

दूर की गई समस्या
बारिश के दौरान कहीं से कोई विशेष सूचना नहीं मिली है। पालिका की टीम क्षेत्र में मौजूद रही। राजभर बस्ती में कुछ घरों में पानी पानी गया था, जिसे इंजन से निकाला गया। वहीं जहां भी कोई समस्या होगी उसे तुरंत सही कराया जाएगा।

बीना सिंह, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed