{"_id":"6ae8c2945692b4089002ee4f","slug":"more-than-a-third-of-the-patients-in-the-hospital-are-suffering-from-cold-and-fever-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-168442-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: अस्पताल में एक तिहाई से ज्यादा मरीज सर्दी-बुखार से पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: अस्पताल में एक तिहाई से ज्यादा मरीज सर्दी-बुखार से पीड़ित
विज्ञापन
जिला अस्पताल में सोमवार को परचा काउंटर के बाहर लगी मरीजों की कतार। संवाद
अंबेडकरनगर। मौसम में उतार-चढ़ाव के साथ ही मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगा है। सर्दी, जुकाम और बुखार की चपेट में बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक आ रहे हैं। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ रही। कुल 1436 मरीजों ने उपचार कराया। इनमें सबसे अधिक 517 मरीज सर्दी, जुकाम और बुखार से पीड़ित मिले। मरीजों की संख्या अधिक होने से फिजिशियन के कक्ष के बाहर दोपहर बाद तक लंबी कतार लगी रही। चिकित्सक से परामर्श के लिए मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
सुबह 11:30 बजे दवा काउंटर के बाहर मिले सुल्तानपुर जिले के कौशलपुर निवासी राहुल ने बताया कि उन्हें दो दिनों से बुखार आ रहा है। पर्चा बनवाने के लिए करीब आधे घंटे तक कतार में खड़ा होना पड़ा। इसके बाद चिकित्सक को दिखाने के लिए करीब डेढ़ घंटे इंतजार करना पड़ा। अब दवा लेने आए हैं। चिकित्सक ने कुछ जांचें भी लिखी हैं।
अकबरपुर के मीरानपुर निवासी रोहित भी फिजिशियन के कक्ष के बाहर अपनी बारी का इंतजार करते मिले। उन्होंने बताया कि सात दिनों से बुखार आ रहा है। पहले भी दवा ले चुके हैं, लेकिन आराम नहीं मिला। सुबह नौ बजे ही अस्पताल पहुंच गए थे। डेढ़ घंटे बीतने के बाद भी नंबर नहीं आया।
विज्ञापन
वहीं, सम्मनपुर निवासी रानी अपने तीन वर्षीय बच्चे को लेकर बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. शैलेंद्र के कक्ष के बाहर बैठी मिलीं। उन्होंने बताया कि बच्चे को बुखार और सर्दी है। कुछ भी खाने-पीने पर उल्टी हो जाती है। दो दिनों से बच्चा परेशान है। चिकित्सक से परामर्श के लिए करीब एक घंटे से इंतजार कर रही हैं।
अल्ट्रासाउंड के लिए भी लगी रही कतार
मरीजों की भीड़ का असर जांच केंद्रों पर भी दिखाई दिया। सुल्तानपुर के पहाड़पुर निवासी अभिषेक अपनी बहन का अल्ट्रासाउंड कराने जिला अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर काफी भीड़ थी। करीब एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा। कक्ष के बाहर लगभग 50 मरीज अपनी बारी आने की प्रतीक्षा कर रहे थे।
तीन दिन से अधिक बुखार रहने पर कराएं जांच
फिजिशियन डॉ. योगेश वर्मा ने बताया कि बुखार तीन दिन से अधिक बना रहे या कम न हो तो चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। सांस लेने में परेशानी, सीने में दर्द, उल्टी-दस्त, अत्यधिक कमजोरी, शरीर पर चकत्ते, तेज सिरदर्द या जोड़ों में दर्द होने पर भी लापरवाही न करें। बिना चिकित्सकीय सलाह के दवा लेने से बचें।
सभी मरीजों का हुआ बेहतर इलाज
मौसम में बदलाव के कारण लोग बीमारियों की जद में आ रहे हैं, जिसके कारण ओपीडी में दबाव बना है। इसके बावजूद अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों का बेहतर इलाज किया गया।
डॉ. पीएन यादव, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक