फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   More than 100 objections filed regarding the post of councilor

Ambedkar Nagar News: सभासद पद को लेकर 100 से अधिक आपत्तियां दाखिल

Wed, 07 Dec 2022 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Dec 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
More than 100 objections filed regarding the post of councilor
सभासद पद को लेकअंबेडकरनगर। निकाय चुनाव में सभासद पद के लिए आरक्षण को लेकर अब तक लगभग 100 आपत्तियां दर्ज कराई जा चुकी हैं। नौ दिसंबर तक आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। उधर नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 12 दिसंबर तक नगर विकास अनुभाग एक बापू भवन लखनऊ में आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन

निकाय चुनाव को लेकर दो दिसंबर को जिले के तीन नगर पालिका व चार नगर पंचायत के 139 वार्डों के सभासद पद के लिए आरक्षण की अनंतिम सूची जारी हुई थी। इसमें कहा गया था कि आरक्षण को लेकर किसी भी प्रकार की आपत्ति नौ दिसंबर तक दर्ज कराई जा सकेगी। पहले दिन से ही आपत्तियों का दर्ज कराने का सिलसिला शुरू हो गया था।
विज्ञापन

आरक्षण सूची जारी होने के साथ ही कई दावेदारों में मायूसी छा गई थी। बदले आरक्षण के चलते कई तो बगैर चुनाव लड़े ही बाहर हो गए थे। ऐसे दावेदारों को उम्मीद है कि उनकी तथा अन्य नागरिकों की तरफ से दाखिल आपत्ति को जरूर संज्ञान में लिया जाएगा। इससे आरक्षण में फिर से बदलाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट स्थित चुनाव कार्यालय के अनुसार सभासद पद के लिए अब तक 100 से अधिक आपत्तियां दर्ज कराई जा चुकी हैं। अकबरपुर नगर पालिका क्षेत्र के गौसपुर वार्ड के रामजगत राजभर, रामसुंदर यादव, शिवम प्रजापति, प्रभात कुमार, प्रेमचंद्र ने आपत्ति दाखिल करने वालों में शामिल हैं।
एडीएम अशोक कुमार कनौजिया ने बताया कि सभासद पद के लिए आपत्तियां लिए जाने का कार्य जारी है। अध्यक्ष पद के लिए आपत्तियां 12 दिसंबर तक ली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed