{"_id":"ec096ebc116fff0141336fac310dfdd1","slug":"molestation-and-rape-case-on-inspector-and-two-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा समेत दो पर छेड़छाड़ व दुष्कर्म का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा समेत दो पर छेड़छाड़ व दुष्कर्म का केस
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Thu, 16 Jul 2015 10:15 PM IST
विज्ञापन
सीजेएम कोर्ट में जैतपुर इलाके की रहने वाली एक महिला ने प्रार्थनापत्र देकर बताया कि गत 26 जून को दिन में जब उसके पति रिश्तेदारी में गए हुए थे। तभी विपक्षी इम्तियाज व उसके रिश्तेदार हयात मोहम्मद ने उसकी भूमि पर अवैध निर्माण का प्रयास शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विरोध पर दोनों ने उसकी पिटाई की। इसके बाद इम्तियाज ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की सूचना पर जैतपुर पुलिस मौके पर आई। वह पुलिस की जीप से शाम को थाने गई। महिला का आरोप है कि उपनिरीक्षक रामदरश राम व सिपाही सूरत ने रातभर उसे थाने में बैठाए रखा।
विज्ञापन
दरोगा ने उसे अपने कमरे में बुलाकर अश्लील सवाल किए और उसके साथ छेड़छाड़ भी की। महिला ने इसकी शिकायत एसओ से की, तो उन्होंने दुष्कर्म के बजाय मारपीट का मुकदमा लिखवाने को कहा। महिला का कहना है कि उसने सीओ से शिकायत की मगर तब भी सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
इसके बाद उसे मजबूरन न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। अधिवक्ता अरविंद त्रिपाठी व रफीक सिद्दीकी ने बताया कि इस मामले में सीजेएम राजेश नारायण मणि त्रिपाठी ने जैतपुर एसओ को इम्तियाज व दरोगा रामदरश राम के खिलाफ केस दर्ज करने का निर्देश दिया है। उधर, एसओ जैतपुर ओपी शर्मा ने बताया कि उन्हें अभी ऐसा कोई आदेश नहीं मिला है।