फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Mini stadiums will be built in two blocks with Rs 10 crores

Ambedkar Nagar News: 10 करोड़ से दो ब्लॉकों में बनेंगे मिनी स्टेडियम

Sun, 29 Oct 2023 10:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 10:34 PM IST
विज्ञापन
Mini stadiums will be built in two blocks with Rs 10 crores
अंबेडकरनगर। ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए कटेहरी विकास खंड क्षेत्र के सरखने किशुनीपुर तथा भियांव ब्लॉक के किशुनपुर कबिरहा गांव में मिनी स्टेडियम का निर्माण होगा। 5-5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इन स्टेडियम के लिए करीब एक-एक हेक्टेयर भूमि चिह्नित की गई है। जल्द ही निर्माण के लिए बजट भी आवंटित हो जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन

युवा कल्याण विभाग ने 24 अगस्त 2023 को प्रत्येक विकास खंड के ग्रामीणांचल में मिनी खेल स्टेडियम बनाए जाने का निर्देश जारी किया है। जिससे ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिमाओं को विश्व पटल तक पहुंचाया जा सके। इसके लिए भूमि चिह्नित करने को कहा गया था। इसी क्रम में जिला युवा कल्याण विभाग ने अकबरपुर तहसील क्षेत्र के कटेहरी ब्लॉक के सरखने किशुनीपुर व जलालपुर तहसील क्षेत्र के भियांव ब्लॉक के किशुनपुर कबिरहा में भूमि चिह्नित कर ली गई है।
विज्ञापन

शासन से इसके लिए करीब पांच करोड़ की रकम जल्द ही मिलने की उम्मीद है। प्रत्येक मिनी स्टेडियम में मैदान के अलावा बहुउद्देशीय हॉल, इंट्रेंस पवेलियन, उपकरण व स्टोर कक्ष, कार्यालय का निर्माण होना है। खास बात यह कि खेल मैदान में बनने वाला भवन भूकंप रोधी होगा। विद्युतीकरण की सुविधा के साथ ही खेल मैदान परिसर की मिट्टी को दीमक रोधी भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



युवाओं ने जतायी खुशी
मंडल स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता खेल चुके हुसैनपुर निवासी मुकेश शुक्ल ने कहा कि शासन-प्रशासन का यह निर्णय ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के सुनहरे भविष्य की नींव रखेगा। इसका तेजी के साथ निर्माण कराना चाहिए और युवाओं को इसका लाभ दिलाना चाहिए। सरखने किशुनीपुर निवासी अखिल दुबे, अमृतांश, संजू व दिलीप कुमार ने कहा कि खेल के क्षेत्र में युवाओं का बेहतर कॅरिअर है। खेल मैदान बनने पर पढ़ाई के साथ खेल के क्षेत्र में भी इस क्षेत्र के युवा नाम रोशन करेंगे। किशुनपुर कबिरहा के अंगद कुमार व पंकज ने भी गांव में खेल मैदान की सुविधा उपलब्ध होने पर खुशी का इजहार किया।



तेजी से आगे बढ़ रही प्रक्रिया
दो ब्लॉकों में खेल मैदान के लिए भूमि चिह्नित कर ली गई है। इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। साथ ही आगणन रिपोर्ट तैयार करने के लिए लोक निर्माण विभाग को भी पत्र लिखा गया है। खेल मैदान बनने से आने वाले समय में जिले से बड़ी संख्या में खिलाड़ी देश व प्रदेश के साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करेंगे। - अतुल कुमार सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed