फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Meritorious and family members cheered when they got respect

Ambedkar Nagar News: सम्मान मिला तो चहक उठे मेधावी व परिजन

Wed, 14 Jun 2023 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 14 Jun 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
Meritorious and family members cheered when they got respect
कलेक्ट्रेट में हुआ यूपी बोर्ड के 17 मेधावियों का सम्मान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। यूपी बोर्ड के 17 मेधावी बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समारोहपूर्वक सम्मानित हुए। प्रदेश की टॉप टेन सूची में शामिल 11 मेधावियों को एक लाख रुपयेे व टैबलेट जबकि जिले की मैरिट सूची में शामिल छह मेधावियों को 21 हजार रुपये मिला। सभी मेधावियों को प्रशस्तिपत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। इससे पहले लखनऊ में आयोजित सम्मान समारोह में सीएम के संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया।
कलेक्ट्रेट परिसर बुधवार को मेधावियों के सम्मान का गवाह बना। सम्मानित होने के लिए अलग अलग विद्यालयों के छात्र-छात्राएं परिजनों के साथ पहुंचे। समारोह की शुरूआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद व एमएलसी हरिओम पांडेय ने संबोधन में कहा कि युवाओं की प्रगति को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकारों द्वारा लगातार ठोस कदम उठाया जा रहा है। इसके चलते युवाओं का विकास तेजी से हो रहा है। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामसुंदर उर्फ साधू वर्मा ने मेधावियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में युवाओं का भविष्य सुरक्षित है।
विज्ञापन

डीएम अविनाश सिंह ने कहा कि शिक्षा के जरिए ही वास्तविक प्रगति संभव है। तेजी से अब माहौल बदल रहा है। इसका युवाओं को लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने मेधावियों से कहा कि लक्ष्य को लेकर आगे बढने से सफलता आसानी से प्राप्त होती है। इसके लिए दृढ़इच्छाशक्ति का होना जरूरी है। इस मौके पर सीडीओ अनुराज जैन, एडीएम डॉ सदानंद गुप्त, डीआईओएस अवध किशोर सिंह, सुमित्रा देवी, डॉ प्रियंका तिवारी, राजेश कुमार, सत्यवती, हरेंद प्रताप, अतुल तिवारी, चंद्रदेव पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह मेधावी हुए सम्मानित
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में प्रदेश की मैरिट सूची में शामिल जिले के 11 मेधावियों हाईस्कूल के सुमित यादव, श्रेया वर्मा, उत्कर्ष दुबे, रिया पटेल, आदर्श मौर्य व शुभ गुप्ता जबकि इंटरमीडिएट के शैलीनंदा, अंकिता पटेल, हरिओम पांडेय, शशिकांत व अश्विनी यादव को एक लाख रुपये, टैबलेट, प्रशस्तिपत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार जिलास्तरीय मेरिट सूची में शामिल हाईस्कूल के आर्या शुक्ला, श्रेया यादव तथा इंटरमीडिएट के कीर्ति मौर्या, श्रेया, रश्मि यादव व राजन प्रजापति को 21 हजार रुपये, प्रशस्तिपत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया।

अमर उजाला ने बढ़ाया सम्मान
कलेक्ट्रेट सभागार में यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावियों के सम्मान समारोह में अमर उजाला फाउंडेशन ने भी उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही सम्मानित भी किया। अमर उजाला की तरफ से प्रत्येक मेधावी को मेडल व प्रशस्तिपत्र देने के साथ ही प्रतियोगी पुस्तक देकर सम्मानित किया गया। डीएम अविनाश सिंह ने अमर उजाला का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अमर उजाला सदैव अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन बेहतर ढंग से कर रहा है। यह बहुत ही अच्छी पहल है कि मेधावियों का उत्साहवर्धन किया गया। डीआईओएस अवध किशोर सिंह ने कहा कि अमर उजाला ने मेधावियों का सम्मान कर अपनी सकारात्मक भूमिका का निर्वहन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed