{"_id":"692f3116b0431cab270efdec","slug":"mentally-ill-girl-raped-accused-absconds-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-146352-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: मानसिक बीमार युवती से दुष्कर्म, आरोपी भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: मानसिक बीमार युवती से दुष्कर्म, आरोपी भागा
Wed, 03 Dec 2025 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 03 Dec 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। टांडा कोतवाली के एक गांव में सोमवार को मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती के साथ गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया। युवती की भाभी ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। मंगलवार देर शाम तक पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी थी। पीड़िता की भाभी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी ननद पिछले काफी समय से मानसिक रूप से बीमार है। सोमवार सुबह 11 बजे अपने घर से दुकान पर शैंपू लेने जा रही थी। रास्ते में उसे गांव का अलीजान घसीट कर निर्माणाधीन मकान में ले गया, यहां उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके चंगुल से छूटने के बाद युवती रोते हुए घर पहुंची। उसकी हालत देख परिजनों ने उससे पूछताछ की तो वह कुछ बता नहीं सकी। गांव की एक महिला ने उसके घर आकर युवती की भाभी को दुष्कर्म के बारे में बताया। जिसके बाद युवती की भाभी ने पुलिस को नामजद तहरीर दी। पुलिस जब आरोपी के घर पहुंची तो वह भाग चुका था।
सर्विलांस सेल की मदद से पुलिस आरोपी की मोबाइल लोकेशन तलाश कर उसे गिरफ्तार करने के जुगत में पुलिस लगी है। मंगलवार को पुलिस जब आरोपी के घर पहुंची तो उसके घर पर ताला बंद था। आसपास के लोगों ने बताया कि अलीजान की पत्नी घर में ताला बंद कर बच्चों को लेकर अपने साथ कहीं चली गई है। सीओ शुभम कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश की जा रही है।