फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Married woman beaten out of the house

Ambedkar Nagar News: विवाहिता को घर से पीटकर निकाला

Sun, 05 Oct 2025 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 05 Oct 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Married woman beaten out of the house
कटेहरी(अंबेडकरनगर)। सुल्तानपुर जिले के जयसिंहपुर के बरौसा गांव की मूल निवासिनी दिलशाद बानो ने शिकायती पत्र में बताया कि उनकी शादी 14 दिसंबर 2011 को अहिरौली के अन्नावा बाजार निवासी वकील अहमद के साथ हुई थी।
विज्ञापन

शादी के कुछ ही दिन बाद पति और ससुराल पक्ष ने दो लाख रुपये व अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न करने पर शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न किया गया। इस दौरान, बेटी इकरा (10) और बेटा आसिफ (6) का भी जन्म हुआ। आरोप है कि पति ने बिना जानकारी दिए सुल्तानपुर जिले के दोस्तपुर के फिरोजपुर कला निवासी आतिया हुसैन उर्फ सीमा से दूसरी शादी कर ली। 11 सितंबर को यह जानकारी होने पर पति से बात की। तब पति, ससुर गुल मोहम्मद, सास समीरुन निशां, देवर शकील अहमद और दूसरी पत्नी आतिया ने दोपहर करीब 1:30 बजे उन्हें बुरी तरह पीटा। फिर जेवरात व कपड़े छीनकर दोनों बच्चों सहित घर से निकाल दिया गया। थाना प्रभारी अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed