फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Market buzzing for Diwali

दीपावली को लेकर बाजार गुलजार

Sun, 31 Oct 2021 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Market buzzing for Diwali
अंबेडकरनगर के शहजादपुर स्थित बाजार में होती दीप पर्व की खरीदारी। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। दीप पर्व का उल्लास अब धीरे-धीरे जिले में दिखने लगा है। पर्व को देखते हुए जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की बाजारों में जगह-जगह विभिन्न प्रकार की दुकानें सज गई हैं। रंग-बिरंगी झालरों, भगवान गणेश व लक्ष्मी की मूर्तियों, मिट्टी के खिलौनों की दुकानें सज गई हैं। इन सामानों की खरीदारी भी लोग करने लगे हैं।
विज्ञापन

दीपावली पर्व को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। दीप पर्व को लेकर जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की छोटी-बड़ी बाजारों में विभिन्न प्रकार की दुकानें सज गई हैं। रंग-बिरंगी झालरों की जगह-जगह सजीं दुकानों पर लोग खरीदारी भी करने लगे हैं। स्वदेशी के साथ-साथ चीन निर्मित झालरों की भी लोग बढ़-चढ़कर खरीदारी कर रहे हैं। शहजादपुर के दुकानदार राकेश कुमार व मीरानपुर के झुग्गीलाल ने कहा कि चीन निर्मित झालरों की बिक्री अधिक हो रही है। इसके साथ ही बर्तन, भगवान गणेश व लक्ष्मी की मूर्तियों, मिट्टी के खिलौनों की भी दुकानें जगह-जगह सज गई हैं।
विज्ञापन

शहजादपुर के बर्तन विक्रेता राकेश गुप्ता व मीरानपुर के दुकानदार विजय जायसवाल ने कहा कि पर्व को देखते हुए अलग-अलग प्रकार के बर्तन मंगाए गए हैं। धनतेरस के मौके पर इस बार बर्तनों की अधिक बिक्री होने की पूरी उम्मीद है। वैसे तो पर्व के मौके पर मिठाइयों की बिक्री बढ़-चढ़कर होती है, लेकिन चीन निर्मित खिलौने अपनी अलग ही पहचान बनाए हुए हैं। पर्व को देखते हुए जिला मुख्यालय के अलावा ग्रामीण क्षेत्र की बाजारों में चीन निर्मित खिलौनों की दुकानें जगह-जगह सज गई हैं। इसके अलावा मिट्टी के बने खिलौनों की भी दुकानें लग गई हैं। लोग इनकी खरीदारी भी कर रहे हैं। दुकानदारों का मानना है कि अभी तो शुरुआती दौर है, लेकिन एक-दो दिन में बिक्री में तेजी आने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed