फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Many officers and personnel may get trapped in Rice Miller's game

Ambedkar Nagar News: राइस मिलर के खेल में फंस सकते हैं कई अफसर व कर्मी

Wed, 07 Feb 2024 10:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Many officers and personnel may get trapped in Rice Miller's game
अंबेडकरनगर। धान खरीद में फर्जी हस्ताक्षर के जरिए करोड़ों के भुगतान की कोशिशों में खाद्य विभाग के भी जिम्मेदारों का गला फंस सकता है। फर्जी हस्ताक्षर का खुलासा होने से इस बीच खाद्य महकमे में हड़कंप मच गया है। प्रकरण की विभागीय जांच शुरू होने के साथ ही जिला प्रशासन ने भी पूरे मामले की निगरानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

धान की खरीद में बोरों के नाम पर करोड़ों का वारा न्यारा करने की कोशिशों का एक दिन पहले खुलासा हुआ है। विभाग के भीतर तो पहले से ही यह मामला चला आ रहा था लेकिन अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद अब यह मामला सार्वजनिक हुआ है। विभाग में इस मामले को यूं तो दबाए रखा गया लेकिन अब खुलासा होने के बाद हड़कंप की स्थिति है।
विज्ञापन

एक राइस मिलर द्वारा बीते तीन वर्ष के दौरान जूट की बोरी उपलब्ध कराने के बदले भुगतान का बिल अचानक थमा दिया गया। उसे तेजी से आगे बढ़ाने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों की भूमिका अब तय हो सकती है। ऐसे में बुधवार को पूरे दिन अपना अपना गला बचाने की कोशिश चलती रही। खबर है कि जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी द्वारा की जा रही विभागीय जांच के साथ ही जिला प्रशासन ने भी पूरे मामले की निगरानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल जिले के 11 क्षेत्रीय विपणन अधिकारी तथा विपणन निरीक्षक ने सामूहिक रूप से पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि हम सबका फर्जी हस्ताक्षर बनाकर भुगतान के लिए बिल दिया गया है। इसे देखते हुए ही जिला प्रशासन ने इस अत्यंत गंभीर प्रकरण में जांच जल्द पूरी करने का निर्देश दिया है। डीएम अविनाश सिंह ने कहा कि जांच जल्द पूरी कराई जाएगी। कोई भी अनियमित भुगतान नहीं होने पाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed