{"_id":"668ace499f9818c1550f44bf","slug":"many-houses-filled-with-water-due-to-rain-stoves-did-not-burn-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-117717-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बारिश से कई घरों में भरा पानी, नहीं जले चूल्हे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बारिश से कई घरों में भरा पानी, नहीं जले चूल्हे
विज्ञापन
टांडा के मुबारकपुर मोहल्ले में हुआ जलभराव - संवाद
टांडा (अंबेडकरनगर)। बीते शनिवार शाम से शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने टांडा नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में हाहाकार मचा दिया। जलभराव के कारण नगर क्षेत्र के कई मोहल्ले व ग्रामीण इलाके प्रभावित हुए। नगर के कई मोहल्लों के घरों में पानी भर जाने से घरों में चूल्हे नहीं जले।
शनिवार शाम से शुरू हुई तेज बारिश ने नगर क्षेत्र के मोहल्ला मुबारकपुर, कटहरवा बस्ती, तलवापर, नई बस्ती, मुसहां, सकरावल, कश्मीरिया, काजीपुरा आदि में भारी जलभराव हो गया है। नगर क्षेत्र के कई घरों में पानी भर जाने से शनिवार को उनके घर खाना नहीं बन सका। लोग बेहद संघर्ष के बीच रात बिताने को मजबूर हुए। जलभराव को लेकर सांसद लालजी वर्मा ने सद्दोपुर व मुबारकपुर का स्थलीय निरीक्षण किया। सांसद ने बताया कि ग्राम सद्दोपुर में सरकारी नाले पर अतिक्रमण से कई गांव जलमग्न हो गए हैं। उन्होंने डीएम से वार्ता कर नाले को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की।
उधर तलवापर से घूरन शाह पुलिया से होते हुए नदी तक जाने वाले नाले की विधिवत सफाई न होने से पानी का बहाव रात्रि में रुक जाने से कई मोहल्ले जलमग्न हो गए। रविवार को भी रुक रुक कर बारिश होती रही। एसडीएम मोहनलाल गुप्त व तहसीलदार तथा पालिका के ईओ डा0 आशीष सिंह राजस्व निरीक्षक व सफाई प्रभारी राकेश गौरव आदि के साथ जल निकासी कराने में लगे रहे।