फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Man died due to fire

पशुशाला में लगी आग, जिंदा जला अधेड़

Sun, 09 Apr 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sun, 09 Apr 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
Man died due to fire
आग - फोटो : symbolic

थाना क्षेत्र बसखारी के दामोदरपुर गांव में रविवार को एक ग्रामीण की पशुशाला में आग लग गई। मवेशियों को बाहर निकालने के दौरान अधेड़ पर जलता हुआ छप्पर गिर पड़ा। इससे उसकी मौके पर ही जलकर मौत हो गई। इसके साथ ही दो मवेशियों की भी झुलसकर जान चली गई। घटना से ग्रामीण के परिवारीजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दामोदरपुर निवासी कौशल किशोर सिंह (55) पुत्र बद्रीप्रसाद के घर के सामने छप्परनुमा पशुशाला है। मवेशियों को मच्छर से बचाने के लिए उपला जलाया गया था। रविवार पूर्वाह्न लगभग 11 बजे उपले से निकली चिंगारी से अचानक छप्पर में आग लग गई।
विज्ञापन


लपटें उठती देख परिवारीजनों में हड़कंप मच गया। पशुशाला में बंधी गाय व बछिया   को आग से बचाने के लिए कौशल किशोर गए। तब तक तेज लपटों व चीखपुकार के चलते अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। इस बीच कौशल किशोर जब तक पशुओं की रस्सी खोलते, जलता हुआ छप्पर उनके ऊपर गिर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह देख आग बुझा रहे ग्रामीणों में हाहाकार मच गया। बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की कोशिश करने के साथ ही उसके नीचे दबे कौशल को बचाने का प्रयास शुरू कर दिया। लगभग आधा घंटे बाद किसी तरह तेज लपटों पर काबू पाया गया लेकिन तब तक कौशल व दो मवेशियों की जलकर मौत हो चुकी थी।


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से गांव में हड़कंप का माहौल है। विभिन्न राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों द्वारा परिवारीजनों को सांत्वना देने का दौर शुरू हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed