फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Man arrested for defrauding liquor distribution company

Ambedkar Nagar News: शराब वितरण कंपनी से ठगी करने वाला गिरफ्तार

Wed, 07 Oct 2026 10:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Man arrested for defrauding liquor distribution company
पुलिस हिरासत में एजेंट अमित चंद्र। स्रोत पुलिस
अंबेडकरनगर। राजेसुल्तानपुर में शराब वितरण कंपनी के 93.40 लाख रुपये के गबन के मामले में पुलिस ने एजेंट अमित चंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी के खिलाफ राजेसुल्तानपुर थाने में पहले से चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में उसने कूटरचित दस्तावेजों के जरिये रकम में हेराफेरी की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन

कंपनी प्रतिनिधि विकास जायसवाल के मुताबिक, उनकी कंपनी के पास जिले में देसी शराब, अंग्रेजी शराब और बीयर वितरण का लाइसेंस है। कंपनी ने राजेसुल्तानपुर क्षेत्र के अमित चंद्र को एजेंट नियुक्त किया था। आरोप है कि उसने पद का दुरुपयोग कर शराब बिक्री की रकम अपने भाई की फर्म रवि ट्रेडर्स के खातों में जमा कराई। इसमें पीएनबी खाते में 37.07 लाख, एचडीएफसी में 13.87 लाख और बैंक ऑफ बड़ौदा खाते में छह लाख रुपये जमा कराए गए।
विज्ञापन

इसके अलावा विभिन्न दुकानदारों से करीब 10 लाख रुपये नकद लिए गए। अरविंद गोस्वामी और अनुराग गोस्वामी के खातों में चार-चार लाख, राधिका देवी के खाते में छह लाख, जितेंद्र कुमार के खाते में 1.50 लाख और एबोल्डफ साइंस कॉरपोरेशन के खाते में 7.35 लाख रुपये भेजे गए। मामले में पांच दिन पहले एजेंट, गोदाम निगरानीकर्ता अमनदीप गौड़ समेत 13 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। सीओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी गिरफ्तार हो चुका है। मामले की जांच जारी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed