फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Mafia Ajay soldier's property worth 2.5 crores attached

माफिया अजय सिपाही की ढाई करोड़ की संपत्ति कुर्क

Mon, 03 Jan 2022 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Mafia Ajay soldier's property worth 2.5 crores attached
अंबेडकरनगर के लोकनाथपुर गांव में माफिया अजय सिपाही के घर कुर्क करने पहुंची पुलिस टीम, मौके पर मौज - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। गैंगेस्टर एक्ट में पुलिस ने माफिया व पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह सिपाही की लगभग ढाई करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली। लोकनाथपुर स्थित ढाई करोड़ कीमत के घर को सील करने पर परिवारीजनों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि पैतृक घर को सील करने से वे सब खुले में रहने को मजबूर हो गए हैं। अजय के वयोवृद्ध बाबा ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम से फरियाद करते हुए कहा कि जो घर पुलिस सील कर रही है, वह पैतृक संपत्ति है। पुलिस सत्ता के दबाव में मनमानी कर रही है। उधर, पुलिस ने मिलावटी शराब बिक्री के मुख्य अभियुक्त की भी लगभग डेढ़ करोड़ की संपत्ति कुर्क कर ली।
विज्ञापन

सोमवार को बड़ी तादाद में पुलिस कर्मी महरुआ थाना क्षेत्र के लोकनाथपुर गांव स्थित पूर्व प्रमुख व माफिया अजय सिपाही के घर पहुंचे। गैंगेस्टर एक्ट के एक पुराने मामले में बीते दिनों ही अजय को राजस्थान के बालाजी मंदिर में दर्शन से ठीक पहले अंबेडकरनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। अजय की तैयारी निषाद पार्टी के टिकट पर भाजपा के गठबंधन से कटेहरी से चुनाव लड़ने की थी। गिरफ्तारी के बाद भी अजय ने चुनाव लड़ने का जिक्र करते हुए कहा कि कदम पीछे नहीं हटेंगे। जरूरी हुआ तो परिवार की महिला सदस्य को चुनाव लड़ाया जाएगा।
विज्ञापन

इस बीच गैंगेस्टर एक्ट में ही बीते दिनों डीएम सैमुअल पॉल एन ने अजय सिपाही के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई का आदेश जारी किया था। इसी क्रम में पहुंची पुलिस टीम ने परिवार के सदस्यों को बाहर कर दिया। मवेशियों को भी बाहर करने के साथ ही पुलिस कुर्की की कार्रवाई में जुट गई। परिवार की महिला सदस्यों ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा कि पैतृक घर को कुर्क किया जाना उचित नहीं है। अजय के बाबा श्याम सहाय सिंह की तरफ से पहुंची महिला वकील ने भी पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया। कहा कि नियमत: नोटिस देकर अपना पक्ष रखने का मौका देना चाहिए। लेकिन पुलिस ने यहां इस कानूनी प्रक्रिया का पालन भी नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने इन सबके बीच कड़ी सुरक्षा में कुर्की की कार्रवाई पूरी कर दी। घर के दो बड़े गेट व दोनों छोटे गेट को सील कर दिया गया। इससे परिवार के सभी सदस्य बाहर आ गए। उधर, जैतपुर पुलिस ने गत वर्ष मिलावटी शराब पीने के चलते पांच नागरिकों की मौत के मामले में मुख्य आरोपी मोतीलाल के पवई आजमगढ़ स्थित गांव पहुंचकर डेढ़ करोड़ कीमत के दो खेत व दो पक्के मकानों को कुर्क कर लिया।
जिलाधिकारी से मांगा न्याय
अजय सिपाही के वयोवृद्ध बाबा श्याम सहाय सिंह सोमवार सुबह ही कलेक्ट्रेट पहुंच गए। यहां उन्होंने डीएम से मिलकर मामले में न्याय मांगा। कहा कि पुलिस जिस घर को कुर्क कर रही है, वह उन सबकी पैतृक संपत्ति है। पुलिस जबरन घर गिराने पर आमादा है। यह भी कहा कि मनमाने ढंग से घर को कुर्क करने के चलते वे सब सड़क पर आ गए हैं। अजय सिपाही की बेटी प्रज्ञा सिंह ने भी डीएम से न्याय की अपील करते हुए कहा कि पुलिस का रवैया अनुचित है। वह सत्ता के दबाव में यह सब कर रही है। डीएम ने कहा कि पूरी प्रक्रिया नियमों के अनुरूप होगी। अभी सिर्फ कुर्की की कार्रवाई हुई है। आप सब साक्ष्य उपलब्ध कराएं। उस पर निर्णय लिया जाएगा।

नियमानुसार की गई कार्रवाई
गैंगेस्टर एक्ट में अभियुक्त अजय सिपाही व मोतीलाल की लगभग चार करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई है। पूरी प्रक्रिया नियमानुसार अपनाई गई है। अजय के परिवार द्वारा कही जा रही बात सही नहीं है। अजय ने अवैध ढंग से कमाई के जरिए जो संपत्ति तैयार की है, उसे ही गैंगेस्टर एक्ट में कुर्क किया गया है।
-आलोक प्रियदर्शी, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed