{"_id":"5f7374cd8ebc3e9bf62365bb","slug":"loot-ambedkar-nagar-news-lko542673519","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से लूटे 40 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से लूटे 40 हजार रुपये
विज्ञापन
जलालपुर। जैतपुर थाना क्षेत्र के पैकोलिया बाजार में बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से दिनदहाड़े बदमाशों ने 40 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में संचालक की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई।
पैकोलिया निवासी रामभरत पुत्र तिलकराम पैकोलिया बाजार में ही बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक से संबद्ध ग्राहक सेवा केंद्र का संचालन करता है। उसके अनुसार, मंगलवार शाम चार बजे एक बाइक से दो युवक केंद्र के अंदर पहुंचे। उस समय तीन ग्राहक पहले से वहां मौजूद थे। दोनों युवकों ने पैसा निकालने की बात कही। उनसे कहा गया कि कुछ देर बैठ जाएं। इस पर दोनों युवक बाहर चले गए। जब केंद्र में मौजूद सभी ग्राहक चले गए तो दोनों युवक फिर से अंदर आए।
इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, एक बदमाश ने असलहा निकालकर तान दिया। दूसरे ने उसकी टेबल की दराज में रखे 40 हजार रुपए निकाल लिए। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। इस बीच जानकारी होते ही जैतपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बदमाशों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में पीड़ित ने थाने पहुंचकर केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। एसओ राकेश गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।