फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Light

अघोषित विद्युत कटौती से परेशान हो रहे महरुआ के बाशिंदे

Thu, 27 Aug 2020 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Light
महरुआ। क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बिजली की अघोषित कटौती से राहत नहीं मिल पा रही। लगातार पत्राचार व मौखिक शिकायत के बावजूद पॉवर कार्पोरेशन अधिकारियों को उपभोक्ताओं की हितों की कोई परवाह नहीं है। इससे उपभोक्ताओं में आक्रोश है। उनका कहना है कि इस आपूर्ति व्यवस्था से वह सब त्रस्त हो चुके हैं। सिर्फ रजिस्टर में रोस्टर के मुताबिक बिजली दौड़ रही है, लेकिन वास्तविकता इसके विपरीत है।
विज्ञापन

बतात चलें कि महरुआ उपकेंद्र से दर्जनों गांवों की कुल करीब 40 हजार से अधिक आबादी को बिजली आपूर्ति होती है। उपभोक्ताओं को सुचारू आपूर्ति मिल सके, इसके लिए 18 घंटे का रोस्टर भी निर्धारित किया गया है, लेकिन पिछले लंबे समय से आपूर्ति व्यवस्था बदहाली के दौर से गुजर रही है। उपभोक्ताओं के मुताबिक रोस्टर के अनुरूप बिजली मिल पाना तो दूर की बात है 6 से 7 घंटे भी बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रहा। सबसे ज्यादा खराब हालत पतौना फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं की है। यहां से जुड़े उपभोक्ताओं का कहना है कि दिन में बमुश्किल दो घंटे ही आपूर्ति हो रही है। कभी तार टूटने का बहाना तो कभी ट्रिपिंग या फिर अन्य तकनीकी गड़बड़ी को बताकर बिजली गुल कर दिया जाता है। नतीजा यह होता है कि एक तरफ जहां पेयजल की समस्या उत्पन्न हो जाती है, वहीं बिजली से संबंधित कई कार्य बाधित हो जाते हैं।
विज्ञापन

उपभोक्ता संजीव, मैनुद्दीन, आकाश, रामखेलावन, प्रदीप आदि का कहना है कि पतौना फीडर से मिलने वाली आपूर्ति व्यवस्था से वे सब त्रस्त हो चुके हैं। न तो बिजली आने का कोई समय और न जाने का। बारिश न होने के चलते अब धान की सिंचाई की समस्या उठ खड़ी हुई है, लेकिन सुचारू आपूर्ति न होने से सिंचाई भी दिक्कत हो रही है। वहीं पॉवर कार्पोरेशन के अधिकारियों व कर्मचारियों को उपभोक्ताओं के हितों की कोई परवाह नहीं है। उपभोक्ताओं ने शासन से मामले की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। जेई रवीन्द्र पाल ने कहा कि ब्रेकडाउन के चलते आपूर्ति बाधित होती है। नियमानुसार आपूर्ति कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed