{"_id":"6048f7418ebc3eda727e27f9","slug":"lekhpal-suspended-for-taking-bribe-ambedkar-nagar-news-lko568901395","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत लेने में लेखपाल निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्वत लेने में लेखपाल निलंबित
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने के बाद अकबरपुर तहसील के एक लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है। गौरतलब है कि एक दिन पहले मंगलवार को अकबरपुर तहसील में तैनात लेखपाल रामकेवल का वीडियो वायरल हुआ था। उसमें वह एक व्यक्ति से पैसे लेते हुए दिखाई दे रहे हैं।
जो वीडियो सामने आया, उसमें दिखाई पड़ रहा था कि कई नागरिकों के बीच में लेखपाल की ओर से धन लिया जा रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इस बीच वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसडीएम सदर मोइनुल इस्लाम ने लेखपाल को निलंबित कर दिया।
एसडीएम ने लेखपाल को निलंबित करने के साथ ही चेतावनी दी है कि इस तरह के कृत्य में कोई भी कर्मी लिप्त पाया जाएगा तो उसके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।