फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Lekhpal and Pradhan's husband who came for investigation were beaten up

Ambedkar Nagar News: जांच करने पहुंचे लेखपाल व प्रधान पति से मारपीट

Wed, 16 Jul 2025 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
Lekhpal and Pradhan's husband who came for investigation were beaten up
अंबेडकरनगर। अहिरौली क्षेत्र के मधुपुर मीरनपुर में रविवार को जांच के लिए पहुंचे लेखपाल वीरेंद्र कुमार और ग्राम प्रधान पति अनिल कुमार के साथ मारपीट व अभद्रता की गई। लेखपाल की तहरीर पर मंगलवार रात पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

महमदपुर क्षेत्र के लेखपाल वीरेंद्र कुमार ने शिकायती पत्र में बताया कि वह 13 जुलाई को तहसील दिवस पर प्राप्त शिकायत पत्र की जांच के लिए ग्राम प्रधान पति अनिल कुमार कन्नौजिया के साथ अहिरौली क्षेत्र के मधुपुर मीरनपुर गांव गए थे। शिकायतकर्ता रामनयन के प्रकरण की जांच स्थल पर की जा रही थी, तभी रामनयन के पुत्र सुरजीत, परिजन राकेश कुमार, सभाजीत व अमित पहुंच गए। आरोप है कि सभी ने पहले गाली-गलौज की, फिर लेखपाल और प्रधान पति के साथ मारपीट की।
विज्ञापन

इस दौरान सरकारी अभिलेख छीनकर फाड़ दिए और बाइक की चाबी भी छीन ली। लेखपाल के कपड़े भी फट गए थे। थाना प्रभारी सुनील पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोषियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed