{"_id":"678feb8b198c7ee02e00f854","slug":"land-is-being-searched-in-bewana-for-cisf-reserve-battalion-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1002-128225-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: सीआईएसएफ रिजर्व बटालियन के लिए बेवाना में खोजी जा रही जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: सीआईएसएफ रिजर्व बटालियन के लिए बेवाना में खोजी जा रही जमीन
Wed, 22 Jan 2025 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 22 Jan 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
प्रमन श्रीवास्तव
अंबेडकरनगर। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की दो नई रिजर्व बटालियन के निर्माण को गृह मंत्रालय से मंजूरी मिली है। इसी के साथ जिले में सीआईएसएफ बटालियन की स्थापना की कवायद शुरू कर दी गई है। इसके लिए तहसील अकबरपुर क्षेत्र के बेवाना में जमीन मुहैया कराने के लिए सीआईएसएफ के अधिकारियों ने डीएम से मुलाकात कर पत्र सौंपा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम ने शीघ्र प्रक्रिया पूरी करने का आश्वासन दिया है।
नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (एनटीपीसी) की विद्युत उत्पादन इकाई तहसील टांडा क्षेत्र में स्थित है। यहां की सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के पास है। आने वाले समय में यहां गेल इंडिया समेत तमाम बड़ी इकाइयों की स्थापना के आसार हैं। सीआईएसएफ की ओर से जिले में रिजर्व बटालियन की स्थापना की प्रक्रिया शुरू की गई है।
इसके लिए सीआईएसएफ के अधिकारियों ने डीएम अविनाश सिंह से कलेक्ट्रेट परिसर में मुलाकात की और पत्र सौंपा। इसमें सीआईएसएफ को पहले चरण में कुल प्रस्तावित भूमि 133.85 एकड़ में से 50 एकड़ भूमि की आवश्यकता बताई गई है।
विज्ञापन
इसके लिए तहसील अकबरपुर क्षेत्र के ग्राम बेवाना में जमीन मुहैया कराए जाने की मांग की गई है। डीएम से भूमि का अधिग्रहण प्रस्ताव मांगा है, जिसमें भूमि संबंधी दस्तावेज के साथ जिला प्रशासन को उपयुक्तता प्रमाणपत्र व कई प्रकार की जांच रिपोर्ट मुहैया करानी होंगी।
अधिग्रहण के लिए ये होंगे मानक
प्रस्तावित जमीन तक पहुंचने के लिए एप्रोच मार्ग होना चाहिए।
जमीन किसी वन, मंदिर, ट्रस्ट, निजी भूमि, नदी इत्यादि के नाम नहीं दर्ज होनी चाहिए।
अतिक्रमण मुक्त होने के संबंध में सक्षम अधिकारी से जारी गैर बाधित प्रमाणपत्र हो।
कोई भी हाईटेंशन लाइन न गुजरी हो।
सीआईएसएफ की ओर से जमीन मुहैया कराने के लिए पत्र प्राप्त हुआ है। जल्द ही इस पर कार्रवाई करते हुए प्रस्ताव तैयार कर भेजा जाएगा। -अविनाश सिंह, जिलाधिकारी