फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Land found for PHC in Pithapur

Ambedkar Nagar News: पीठापुर में पीएचसी के लिए मिली जमीन

Sat, 28 Oct 2023 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 28 Oct 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Land found for PHC in Pithapur
अंबेडकरनगर। तहसील क्षेत्र भीटी के पीठापुर सरैया व आसपास क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से पीएचसी का निर्माण होगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को भूमि भी उपलब्ध हो गई है। पीएचसी के निर्माण से मरीजों को सीएचसी भीटी व कटेहरी तक की दौड़ लगाने से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा दिलाने के लिए स्वास्थ्य केंद्रों की संख्या बढ़ाने के साथ ही नई सीएचसी व पीएचसी का निर्माण कराया जा रहा है। साथ ही सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाएं भी बढ़ाई जा रही हैं।
विज्ञापन

इसी क्रम में पीठापुर सरैया में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना का निर्णय स्वास्थ्य निदेशालय ने लिया है। एक करोड़ 90 लाख की लागत से पीएचसी निर्माण के लिए बीते दिनों ग्राम पंचायत ने स्वास्थ्य विभाग को भूमि भी उपलब्ध करा दी। अब निर्माण कराने की प्रक्रिया में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय अब स्वास्थ्य निदेशालय से मंजूरी हासिल करने के लिए प्रस्ताव तैयार कर रहा है। सीएमओ कार्यालय के अनुसार, शीघ्र ही प्रस्ताव भेज दिया जाएगा।

मालूम हो कि पीठापुर सरैया व आसपास के मरीजों को बेहतर इलाज के लिए आठ किमी. की दूरी तय कर सीएचसी कटेहरी या फिर दस किमी. की दूरी तय सीएचसी भीटी तक की दौड़ लगानी पड़ती है। पीठापुर सरैया में पीएचसी के निर्माण से इस प्रकार की दौड़ से राहत मिलेगी। मरीजों को बिना ज्यादा दूरी तय किए ही सुलभता से इलाज मिल सकेगा।

शीघ्र भेजा जाएगा प्रस्ताव
पीठापुर सरैया में पीएचसी निर्माण के लिए भूमि मिल गई है। प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। शीघ्र ही मंजूरी के लिए इसे स्वास्थ्य निदेशालय भेज दिया जाएगा।
- रामचंद्र प्रजापति, अवर अभियंता स्वास्थ्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed