{"_id":"653d4db5cebf9a970e0e5a6c","slug":"laborer-slips-while-climbing-trolley-dies-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-5427-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: ट्राॅली पर चढ़ते वक्त फिसलकर गिरा मजदूर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: ट्राॅली पर चढ़ते वक्त फिसलकर गिरा मजदूर, मौत
Sat, 28 Oct 2023 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 28 Oct 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
बसखारी (अंबेडकरनगर)। राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार रात को ट्राॅली पर चढ़ते वक्त गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना पर मृतक के परिवार में रोना-पीटना मच गया।
बस्ती जनपद के मंझा जैतपुर निवासी रामबिहारी (29) सालभर से किछौछा स्थित अपनी ससुराल में पत्नी व बच्चों के साथ रहकर मजदूरी करता था। किछौछा में स्थापित दुर्गा प्रतिमा को शुक्रवार को लोग विसर्जित करने सरयू नदी के मैंदी घाट ले जा रहे थे। जुलूस में रामबिहारी भी शामिल था।
बताया जाता है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर वह मोतिगरपुर के पास ट्राॅली पर पीछे से लटककर चढ़ने लगा। इस दौरान उसका हाथ फिसल गया और वह नीचे आ गिरा। इससे उसके सिर में गंभीर चोटें आ गईं थीं।
विज्ञापन
लोगों की मदद से पुलिस ने घायल को बसखारी सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से मृतक की पत्नी सोनी व अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।