फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Laborer dies in mill, family members file complaint

Ambedkar Nagar News: मिल में हुई मजदूर की मौत, परिजनों ने दी तहरीर

Sun, 02 Jun 2024 07:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2024 07:58 PM IST
विज्ञापन
Laborer dies in mill, family members file complaint
अंबेडकरनगर। पड़ोसी जनपद अयोध्या के मिल परिसर में ट्रक से मैदा उतारने के दौरान गिरने से अधेड़ मजदूर की मौत हो गई। घर वालों का आरोप है कि गंभीर हालत में मिल प्रशासन ने मजदूर का इलाज कराने के बजाय घर पर छोड़वा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसे लेकर परिजनों ने अहिरौली थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र अयोध्या के पूरे गंगाराम अर्जुनपुर गांव निवासी राजमणि (55) अयोध्या जनपद के अयोध्या स्थित मैदा मिल में मजदूरी करता था। बताया जाता है कि रविवार को ट्रक से मैदा की बोरी उतारने के दौरान वह ट्रक से गिर पड़ा। इसमें उसे गंभीर चोटें आईं, जिससे वह बेहोश हो गया।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि मिल मालिक व अन्य कर्मचारियों ने उसका इलाज कराने के बजाय उसे बेहोशी की दशा में घर पहुंचा दिया जिससे उसकी मौत हो गई। कहा कि यदि समय पर इलाज किया गया होता तो उसकी जान बचाई जा सकती थी। इस बीच दिल्ली में निजी कंपनी में कार्य करने वाले दिवंगत के पुत्र रामभरत ने अहिरौली थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज छानबीन शुरू कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed