{"_id":"64ad90d4af2020e2950c75c6","slug":"kidnapped-and-married-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1001-154-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: अगवा कर शादी की, दहेज के लिए घर से भगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: अगवा कर शादी की, दहेज के लिए घर से भगाया
Tue, 11 Jul 2023 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 11 Jul 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
बसखारी (अंबेडकरनगर)। अपहरण कर शादी करने के बाद दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर भगाने के मामले में हंसवर पुलिस ने पति सहित 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हंसवर निवासी पीड़िता के मुताबिक दो वर्ष पहले उसके चाचा, बुआ ने साजिश के तहत उसका अपहरण करा दिया। इसके बाद शिवबाबा ले जाकर सीतापुर निवासी श्रवण के साथ उसकी शादी करा दी। उसके एक छोटी बच्ची है। ससुरालीजन शादी के बाद से उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं। गत दिनों उसकी पिटाई कर घर से भगा दिया। थानाध्यक्ष प्रमोद सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर पति, उसके चाचा, बुआ समेत 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।